राजवती कश्यप को ऊधमसिंह नगर जिला प्रभारी की जिम्मेदारी
बरेली/रुद्रपुर। श्री बाला जी सेना भारत हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कमल रस्तोगी ने उत्तराखण्ड के जिला ऊधमसिंह नगर के संगठन की महिला मोर्चा को मजबूत करते हुए काशीपुर से निवासी काजल कश्यप और राजवती कश्यप को संगठन में आस्था व दृढ़ता एवं हिंदू विचार धारा को देखते हुए उत्तराखण्ड के राज्यपाल द्वारा मनोनीत काशीपुर से बाल विधायक काजल कश्यप को श्री बाला जी सेना के महिला मोर्चा ऊधमसिंह नगर से कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं समाजसेविका राजवती कश्यप को ऊ.सिं.नगर से जिला प्रभारी महिला मोर्चा के पद पर मनोनीत किया और संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिये।
काजल कश्यप को कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं राजवती कश्यप को जिला प्रभारी महिला मोर्चा ऊ.सिं. नगर बनाये जाने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड आदीश कुमार गर्ग, प्रदेश सह प्रभारी प्रमोद कुमार, जिला प्रभारी अमरजीत सिंह पुनिया, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार सुनील कुमार एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक तोमर, कुमाऊं अध्यक्ष महिला मोर्चा निशा शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला करुणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।