Headlines

पढिए:=-1975 का आपातकाल लोकतंत्र की थी हत्या:-बिष्ट -भाजपा कार्यालय में मनाया काला दिवस -भाजपा प्रदेश महामंत्री ने की प्रेसवार्ता

Spread the love

खबर तफ्तीश,रूद्रपुर।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि 19 75 का आपातकाल लोकतंत्र की हत्या थी और इंदिरा सरकार की नाकामी का परिणाम था। बिना सोचे समझे आपातकाल घोषित कर दिया। यहीं कारण है कि भाजपा ने 25 जून को देश भर में काला दि वस मनाने का निर्णय लिया। ताकि युवा पीढ़ी को आपातकाल की वास्तविकता को बताया जा सकें।
बुधवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और आपातकाल को काला दिवस में मनाया। उन्होंने कहा कि 1975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी की सरकार ने 25 जून को आपातकाल की घोषणा की थी और यह घोषणा किसी युद्ध से कम नहीं था,बल्कि चुनाव रद्द कर सत्ता बचाने का तरीका था। जिस की आड़ में गांधी सरकार ने आंतरिक अशांति का हवाला देते हुए अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग किया। कहा कि जिस संविधान की शपथ लेकर सत्ता पर काबिज हुए। उसी संविधान का दमन किया गया। यहीं कारण है कि कांग्रेस का नारा था कि इंदिरा इज इंडिया एंड इंडिया इज इंदिरा का नारा था। पूर्व पीएम इंदिरा ने देश को व्यक्ति,पूजा और परिवारवाद की प्रयोगशाला बना दिया था। आरोप था कि मीसा जैसा काला कानून बनाया। जिसके माध्यम से एक लाख से अधिक लोगों को बिना कि सी मुकदमे के जेलों में डाल दिया और जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी,लाल कृष्ण आडवाणी,मुरली मनोहर जोशी,राजनाथ सिंह जैसे नेताओं ने विरोध भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *