खबर तफ्तीश,जनपद नैनीताल के रहने वाले रिटायर्ड संयुक्त निदेशक गाय नोकॉलोजी के साथ 32.13 लाख रुपये की साइबर ठगी होने का मामला सामने आया है। बताया कि अज्ञात कॉलर ने खुद को ट्रेजरी कर्मी बताकर झांसा दिया। तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जेके पुरम ब्लाक एफ छोटी मुखानी नैनीताल निवा सी शरदिंदु शाह ने बताया कि वह 31 दिसंबर 2024 को संयुक्त निदेशक गायनोकॉलोजी विभाग बरेली से रिटायर्ड हुए थे और जनवरी माह 202 5 से उनकी पेंशन प्रारंभ हुई थी। जिसका खाता पीएनबी बैंक में था। बताया कि 10 अप्रैल 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आती है। जो खुद को ट्रेजरी का कर्मचारी बता रहा था। बताया कि तकनीकी खराबी होने के कारण पेंशन नहीं आई थी,लेकिन ऑनलाइन ही पुन:खाता प्रारंभ हो जांएगा । बताया कि 21अप्रैल से नौ जून तक 27 ट्रांजेक्शन के माध्यम से खाते से 32.13लाख की धनराशि कंप्यूटर संसाधनों से निकाली गई। जब बैंक जाकर पड़ताल की,तो पता चला कि खाते में महज 56.67रूपये ही शेष बचे है। तो साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
——————————
पढिए:-32.13 लाख की साइबर ठगी का शिकार हुए संयुक्त निदेशक -बरेली गायनेकोलॉजी विभाग से हुए थे रिटायर्ड -ट्रेजरी कर्मी बनकर दिया झांसा,मुकदमा हुआ दर्ज
