Headlines

पढिए:-फंदा लगाकर कक्षा पांच के छात्र ध्रुव ने किया सुसाइड -पड़ोसी पर डांटने की बात आई है सामने -थाना ट्रांजिट कैंप की है घटना,जांच शुरू

खबर तफ्तीश,रूद्रपुर।
जानकारी के अनुसार वार्ड-नौ निवासी अजय शर्मा अपने परिवार के साथ दोमंजिला मकान के ऊपर किराए पर रहता है,जबकि दंपत्ति सिडकुल की एक कंपनी में काम करते है। बताया कि गुरुवार की देर शाम को मां-बाप को सूचना मिली कि कक्षा पांच में पढ़ने वाले 12 वर्षीय बेटे ध्रुव ने चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलते ही बेबस मां-पिता ड्यूटी छोड़कर घटनास्थल पहुंचे और देखा कि किशोर फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलने पर थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय भी पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारने के बाद घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक पड़ताल में यह पता चला कि देर शाम को पडोसी ने किसी बात पर किशोर ध्रुव को डांट फटकार लगाई थी। उसके बाद ही किशोर ने सुसाइड जैसा द्यातक उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सुसाइड प्रकरण की तफ्तीश भी शुरू कर दी है। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर,प्रभारी थाना मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में किशोर द्वारा सुसाइड ही प्रतीक हो रहा है,लेकिन सुसाइड की वजह क्या था। पुलिस जांच कर रही है। साथ ही पडोसी से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएंगी।
—————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *