आईजी कुमाऊ की जनसंवाद गोष्ठी,सुनी जनहित समस्याए
– सुरक्षा,यातायात,अग्निशमन को लेकर दिए आदेश
-स्थानीय लोगों के मांगे सुझाव,पुलिस रहेगी सजग
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
त्यौहारी सीजन को लेकर आईजी कुमाऊ निवेदिता कुकरती द्वारा एसएसपी अजय गणपति कुंभार की मौजूदगी में एक जनसंवाद संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था चॉकचौबद,याता यात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने और अग्नि हादसों की निगरानी करने का आ देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस स्थानीय लोगों की सूचना और मु ददों को लेकर गंभीर रहे है और फौरन कार्रवाई करे।
मंगलवार को शहर के एक होटल में आयोजित संगोष्ठी में आईजी कुमाऊ ने प्रबुद्व वर्ग के साथ जनसंवाद किया और स्थानीय मुददों को लेकर चर्चा की। जिसमें यातायात व्यवस्था,भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस कर्मियों की तैना ती,अग्निकांड की घटनाओं की रोकथाम,महिला सुरक्षा के साथ कई मुददे उ ठाए गए। जिस पर आईजी निवेदिता कुकरेती ने एसएसपी को यातायात व्य वस्था सुचारु करने,सावधानिया बरतने,अतिक्रमण पर रोक व सुरक्षा व्यवस्था चॉकचौबद करने,अवैध पटाक विक्रेताओं पर कार्रवाई,साइबर सुरक्षा,नशे की बिक्री पर प्रतिबंध,मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, जेवरात प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, बैकों में फ्रीज धनराशि को वापस दिलाने की कार्रवाई करने,औद्योगिक इलाकों में अग्निकांड की रोकथाम के अलावा आमजन मानस की समस्या,महिला सुरक्षा को तत्पर रहने का आदेश दिया। इस मौके पर एसपी क्राइम अनुषा बडोला,एसपी सिटी प्रमोद कुमार,सीओ विभव सैनी,सीओ बीएल वर्मा,कोतवाल संजय पाठक सहित आदि मौजूद रहे।
