रिशिकेश-सुमन सड़क हादसा प्रकरण में मुकदमा दर्ज
-ट्रक की टक्कर से गई थी दो जिंदगियां
-पुलिस ने वाहन चालकों की शुरू की तलाश
ख़बर तफ्तीशबरुद्रपुर।
अलग-अलग हुए सड़क हादसा मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालकों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। सड़क हादसे में रिसिकेश और सुमन की मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार लोधा स्वार रामपुर यूपी निवासी लखविंदर सिंह अपनी पत्नी सुमन के साथ 30 अगस्त की शाम को बाइक से घर लौट रहा था कि जाफरपुर मोड के समीप तेज रफ्तार ट्रक संख्या पीबी 04 ए ई 5090 ने बाइक संख्या यूपी 20 सीवाई 6389 को टक्कर मार दी थी। हादसे में सुमन की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि लखविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना में कोडिया चिउटहा गोरखपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका बेटा रिशिकेश अपनी बाइक से घर लौट रहा था कि वाहन चालक बृजेश कुमार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
——————

