खबर तफ्तीश,रूद्रपुर।
बताते चले कि शहर का एकमात्र रुद्रपुर सिटी क्लब का निर्वाचन इलाके के लिए काफी रोमांचक और हलचल वाला होता है,क्योकि हर साल क्लब के चुनाव के लिए शहर के व्यापारी,संभ्रांत नागरिक और क्लब की सदस्यता प्राप्त मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते है। यदि क्लब सदस्यों की बात करें,तो क्लब के 546 मतदाता है। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता बरीत सिंह ने गाइडलाइन जारी करते हुए बताया कि 20 जून को मुख्य सदस्यों के ना मकंन सुबह नौ से बारह बजे,बारह से एक बजे आपत्तियां व जांच और तीन से पांच बजे तक नाम वापसी होगी। इस के अलावा 22 जून को मतदान का समय सुबह नौ बजे से शाम चार बजे और शाम पांच बजे परिणाम घोषित होगे। निर्वाचित सदस्यों की घोषणा के बाद निर्वाचित सदस्य ही सि टी क्लब कार्यकारिणी पदाधिकारी को निर्वाचित करेंगे।
—————————-
कोड
23 जून को होगे मुख्य पदाधिकारी चयन
रूद्रपुर। 22 जून को रुद्रपुर सिटी क्लब के मुख्य सदस्यों के निर्वाचन के बाद 23 जून की सुबह नौ बजे सिटी क्लब कार्यकारिणी के तीन मुख्य पदों का नामांकन दोपहर बारह बजे तक होगा। बारह बजे से एक बजे तक आपत्तियां व जांच,एक बजे से दो बजे तक नाम वापसी,चार बजे से पांच बजे तक मतदान और पांच बजे के बाद मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे। अब देखना यह है कि कौन सिटी क्लब कार्यकारिणी का सद स्य और किसके सिर पर मुख्य पदाधिकारी ताज बैठेगा। यह 23 जून को ही पता चलेगा।
—————————-
कोड
11 में से आठ पर होगा निर्वाचन
रूद्रपुर। रुद्रपुर सिटी क्लब कार्यकारिणी का निर्वाचन आठ पदों पर होगी,क्योकि 11 सदस्यीय कमेटी में से तीन पदेन सदस्य होते है। जिसमें कार्यकारिणी का अध्यक्ष जिलाधिकारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएसपी और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ पदेन पदाधिकारी के अलावा सदस्य होते है। इसके अलावा निर्वाचन प्रक्रिया उपाध्यक्ष,उप सचिव,कोषाध्यक्ष के अलावा पांच कार्यकारिणी सदस्य पर होगा यानी निर्वाचित सदस्य व पदेन सदस्य ही कार्यकारिणी के पदों पर अपना मतदान करेंगे। वहीं कार्यकारिणी दो साल तक सिटी क्लब पर अपना राज कर सकती है।
—————————–
कोड
रूद्रपुर सिटी क्लब का निर्वाचन दो साल में होता है और चुनाव महत्वपूर्ण भी है,क्योकि क्लब का चुनाव वही लड़ सकता है। जो तीन साल तक क्लब का सदस्य रहा होगा। इसके अलावा एक व्यक्ति एक ही पद पर चुनाव लड सकता है। प्रत्याशी को क्लब का नो ड्यूज देना अनिवार्य है। प्रत्याशी का एक प्रस्तावक या फिर अनुमोदक होगा। यहीं कारण है कि 12 बिंदुओं की गाइडलाइन को जारी कर दिया है। उसी के आधार पर रूद्रपुर सिटी क्लब कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा। चुनाव पारदर्शी हो। इसकी सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।
पढिए:-रुद्रपुर सिटी क्लब का होगा चुनाव,तिथियां हुई घोषित -20 जून से नामांकन,22 जून को होगा मतदान -546 सदस्य करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
