150 ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
-बहेड़ी से हल्द्वानी होनी थी सप्लाई
-एनडीपीएस का हुआ मुकदमा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर। बहेड़ी से हल्द्वानी तक नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलभट्टा पुलिस ने बहेड़ी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से 150 ब्यूप्रेनोर्फिन (Norphin) इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी को कमर्शियल क्वांटिटी बताया है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी बहेड़ी से नशीले इंजेक्शन लेकर हल्द्वानी जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज बिष्ट (33) निवासी काठगोदाम और मुर्सलिन उर्फ भूरा (32) निवासी बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सूरज बिष्ट का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह हल्द्वानी क्षेत्र में स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इंजेक्शनों की खेप कहां से लाई गई थी और इसे हल्द्वानी में किसे सप्लाई किया जाना था।
दोनों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 145/2026 के तहत धारा 8/22/60 NDPS Act में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी भी कब्जे में ली

