पॉश कॉलोनी में जुए का खेल,पुलिस की एंट्री से खुली पोल

-हाईफाई जुआरी गिरफ्तार,3.88 लाख बरामद

-कोतवाली पंतनगर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

खबर तफ्तीश,रुद्रपुर।

कोतवाली पंतनगर का इलाका। जहां दो बड़ी पॉश कॉलोनियां आती है और रिहायशी इलाका भी माना जाता है,लेकिन सोमवार की रात्रि पॉश कॉलोनी में उस वक्त हडकंप मच गया। जब पुलिस की कई गाडियों ने आलिशान मकान के अंदर दबिश देकर हाई फाई छह जुआरियों को गिर फ्तार किया और लाखों की नकदी भी बरामद की। पुलिस ने सभी के खिला फ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा भी पंजीकृत किया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली पंतनगर प्रभारी नंदन सिंह रावत पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे कि तभी सूचना मिली कि ओमेक्स रिवेरा पॉश कॉलोनी के आलिशान विला लेमडा-39 में कुछ लोग हार-जीत की बा जी लगा रहे है। सूचना के आधार पर फौरन पुलिस टीम गठित की और बता ए विला पर भारी पुलिस फोर्स ने दबिश दे डाली। जैसे ही पुलिस ने अंदर एंट्री कि तो देखा कि छह लोग टेबल के चारों तरफ बैठे है और हाथ में ताश की गड्डी के पत्ते बांट रहे है। सभी के आगे नोटों की गड्डिया भी रखी हुई है। पुलिस को देख सभी सकपकाकर भागने की कोशिश करने लगे। तो पुलिस ने घेराबंदी कर ओमेक्स रिवेरा निवासी अमित कुमार,वार्ड-चार गदरपुर निवासी अशोक कुमार,सिविल लाइंस आदर्श कॉलोनी निवासी अपूर्व कुमार, ओमेक्स निवासी अभिषेक कुमार,मानवेद्र सिंह और विवेक गुप्ता को गिर फ्तार कर लिया और मौके से 3.88 लाख रुपये की नगदी और ताश की गड्डी भी बरामद कर ली। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।

——————

कोड

रंग बिरंगे सिक्कों का होता था कोड

रुद्रपुर। पूछताछ में अभियुक्तों का कहना था कि वह रोज विला पर आकर जुए खेलते है। किसी को संदेह नहीं हो। इसके लिए लाल रंग में पांच,नीले रंग में 25,सफेद रंग में एक,हरे रंग में 10 और काले रंग में 50 अंक लिखा होता है। यह नंबर हार-जीत का हिसाब होता था और यही अंक रुपये में त ब्दील होते थे। जितने वाला जुआरी जीत की रकम जोड़ता था और फिर जीत के पैसे का हिसाब-किताब होता है। बताया कि मौके पर ही ऑनलाइन या फिर कैश का भुगतान होता है और सभी जुआ खेलने के लती है।

—————-

कोड

स्थानीय बाशिंदे भी हुए हैरान

रुद्रपुर। दबिश के दौरान जब पुलिस ने स्थानीय वांशिदों से जानकारी ली। तो विला में बडे स्तर पर जुए का खेल चलता है। यह सुनकर हर कोई हैरान भी हुआ। दबी जुबान में लोगों का कहना था कि अक्सर शहर के कई नामी कारोबारी और रसूखदार लोगों का आना जाता रहता था,लेकिन जुए खेलते हुए होगे। ऐसा उनको इल्म नहीं था। यह भी बताया कि दबिश से पहले विला के आगे कई गाडियों खड़ी थी। जो कार्रवाई से कुछ देर पहले ही निकल गए थे।

——————

कोड

रुद्रपुर-पंतनगर पुलिस की रही कार्रवाई

रुद्रपुर। ओमेक्स रिवेरा कॉलोनी सिडकुल चौकी पुलिस के इलाके में आती है और सिडकुल पुलिस को यह भनक भी थी कि पॉश कॉलोनी में रोज बडे पैमाने पर जुआ भी खेला जाता है। चर्चा है कि कोतवाली पंतनगर प्रभारी नंदन सिंह रावत,कोतवाली रुद्रपुर संजय पाठक ने सीओ विभव सैनी की मौ जूदगी में छापा मारा और कार्रवाई के बाद सिडकुल चौकी पुलिस को इत्तला दी। ऐसे में जुए होने की भनक सिडकुल पुलिस को नही थी। अपने आप में खुद सवाल खडे कर रही है।

——————–

कोड

बोले एसएसपी:-कानून तोड़ने पर होगी कार्रवाई

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि पॉश कॉलोनी में जुए का खेल चलता है। ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता,लेकिन संयुक्त कार्रवाई बेहतर रही और कोई भी व्यक्ति कानून तोड़ता है। तो उसके खिलाफ कार्र वाई होगी। चाहे वह रसूखदार हो या फिर आम नागरिक। कानून सबके लिए बराबर है और पुलिस आगे भी कार्रवाई करती रहेगी।

—————————