दशहरा:-तैनात रहा फोर्स,भारी वाहन थे प्रवेश वर्जित

-पहले ही जारी हो चुका था डायवर्सन चार्ट

– दहन से पहले एसएसपी ने किया मुआयना

खबर तफ्तीश,रुद्रपुर।

 दशहरा रावण दहन से पहले की पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की सारी तैयारी कर ली थी और दहन कार्यक्रम से पहले ही एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने निरीक्षण कर अधीनस्थों को आदेशित भी कर दिया था।

एसएसपी ने बताया कि रविवार को ही दशहरा पर्व को लेकर जिले भर में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के सभी इंतज़ार करने का आदेश दिया गया था। मंगलवार को रावण दहन से पहले की कार्यक्रम स्थल के बाहरी रास्तों से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित था ऒर फ्लाई ओवर के अलावा सभी हाइवे के संपर्क मार्गों से यातयात व्यवस्था का डायवर्सन रुट जारी किया गया था। गाधी पार्क रावण दहन स्थल के अंदर और बाहर कोतवाली रुद्रपुर के अलावा थाना चौकियों का पुलिस बल तैनात था ऒर हर आने जाने वाले रास्तों पर बेरिकेड्स लगाकर पुलिस कर्मी तैनात थे।

————–

कोड

ये रहा यातायात रूट चार्ट

रुद्रपुर। गाबा चौक,पुलिस लाइन तिराहा, किच्छा रोड,एएन झा इंटर कॉलेज/एमेंटिटी स्कूल क्षेत्र, काशीपुर रोड,.रामपुर बॉर्डर, पार्ले चौक ,नैनीताल मार्ग पर भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जो कि रावण दहन के बाद भीड़ के सामान्य आवाजाही तक नो एंट्री रहेगी। इसके अलावा काशीपुर एवं हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहन:-रामपुर, दिल्ली, किच्छा, सितारगंज, हल्द्वानी एवं नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन एमेंटिटी स्कूल से रिंग रोड,रामपुर एवं दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन:-

काशीपुर, हरिद्वार, किच्छा, सितारगंज, हल्द्वानी एवं नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन रामपुर बाईपास से रिंग रोड,किच्छा एवं सितारगंज की ओर से आने वाले वाहन:-रामपुर, दिल्ली, काशीपुर, हरिद्वार, हल्द्वानी एवं नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन राधा स्वामी सत्संग के निकट बने फ्लाईओवर के पास से रिंग रोड,नैनीताल एवं हल्द्वानी की ओर से आने वाले वाहन=

रामपुर, दिल्ली, काशीपुर एवं हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन पार्ले चौक चौक से रिंग रोड का इस्तेमाल करेंगे।

————————

कोड

पार्किंग व्यवस्था*

कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए गल्ला मंडी,. फल मंडी के सामने,विशाल मेगा मार्ट पार्किंग, सिंचाई विभाग का मैदान को पार्किंग बनाई गई। इसके अलावा बैरियर व्यवस्था एवं पुलिस कर्मी अग्रसेन चौक से बाटा चौक के मध्य दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने तथा निर्धारित मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए फल मंडी, बाटा चौक, अग्रसेन चौक, गाबा चौक, विशाल चौक, डीडी चौक, पॉल चौक, एमेंटिटी स्कूल डायवर्जन प्वाइंट, रामपुर बॉर्डर, राधा स्वामी सत्संग डायवर्जन प्वाइंट एवं गंगापुर मोड़ सहित निर्धारित स्थानों पर बैरियर एवं पुलिस ड्यूटी की व्यवस्था देख रही थीं।

———————-