वसूली में घिरा निष्कासित भाजपा नेता विकास गिरफ्तार
-डंपर संचालकों ने लगाया था वसूली का आरोप
-भाजपा एसपी मोर्चा का था जिला महामंत्री
खबर तफ्तीश। रुद्रपुर
पिछले लंबे समय से ओवरलोड भारी वाहनों से अवैध वसूली के आरोप में घिरे निष्कासित भाजपा नेता पर आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर दी। एक नहीं, बल्कि तीसरी तहरीर आने के बाद खाकी को बेदाग होने से बचाने के लिए गदरपुर पुलिस ने भाजपा नेता को फिल्मी अंदाज में दबोचा और उसके दो अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी कर डाली। पुलिस ने डंपर संचालक फईम अहमद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और एक मोबाइल भी बरामद करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस फरार चल रहे चौथे अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
यहां बता दें कि पिछले तीन माह पहले स्थानीय जनप्रतिनिधि का बेहद करीबी माना जाने वाला भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री विकास सागर के खिलाफ डंपर संचालक राम सिंह ने ओवरलोड डंपर संचालन की आड़ में 77 हजार रुपये की अवैध वसुली करने का आरोप मढ़ा था। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और तफ्तीश शुरू कर दी। अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि गांव सरोवर नगर गदरपुर वरीस अहमद ने भी ओवरलोड इंपर चलाने की एवज में 45 हजार रुपये प्रतिमाह की वसूली की थी।
जिसके तुरंत बाद थाना गदरपुर में गांव सरोवर नगर निवासी फईम अहमद ने भी भाजपा नेता विकास सहित अन्य साथियों पर कार संख्या यूके-06-8888 में जबरदस्ती अपह अपहरण करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। इसके बाद से बार-बार खाकी को बेदाग होता देख फौरन एसएसपी ने गदरपुर पुलिस को आदेशित किया और थाना प्रभारी भूपेंद्र बुजवाल ने फिल्मी स्टाल में फिल्डिंग लगाते हुए भाजपा नेता विकास सागर निवासी सरस्वती एन्केलव भूरारानी अमित सागर निवासी प्रीत बिहार कॉलोनी, प्रदीप दिवाकर निवासी रम्पुरा वार्ड-21 को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रीत बिहार निवासी गोलू कोटिया की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने छीना गया मोबाइल भी बरामद करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।