खबर तफ्तीश,रूद्रपुर। -पिछले 48 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद जलभ राव की वर्तमान स्थिति के प्रति जिलाधिकारी काफी अलर्ट दिखे। यहीं कारण है कि सुबह उठते ही डीएम ने अधीन स्थों के जलभरा व प्रभावितों इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया।
बुधवार की सुबह सात बजे जिलाधिकारी नितिन भदौरिया उठते है और अधीनस्थों के साथ सबसे पहले अटरिया-जगतपुरा पुल पहुंच ते है। जहां उन्होंने विशेषज्ञों के साथ कल्याणी नदी के बहाव की जानकारी ली और नदी की जेसीबी मशीन के माध्यम से साफ करते हुए बहाव में आने वाली रुकावट को दूर करने का आदेश दिया। आदेशित किया कि नदी किनारे के बसे परिवारों को अभी बनाए गए राहत कैंपों में रखने का आदेश दिया। इसके अलावा डीएम ने जगतपुरा, मुखर्जी नगर,पहाड़गंज जलभराव प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया और प्रभावितों को हर संभव मदद करने का आदेश देते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। ब ताया कि अक्सर बारिश के बाद संक्रमण बीमारी फैलने की संभा वनाएं बढ़ जाती है। जिस की रोकथाम बेहद जरूरी है।
————————-
