पेपर लीक कांड:-कांग्रेसियों ने भेजा राष्ट्रपति को खत

  • पेपर लीक कांड:-कांग्रेसियों ने भेजा राष्ट्रपति को खत

-डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

-मामले के दोषियों पर हो कार्रवाई

ख़बर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

देश-प्रदेश की भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कां ग्रेसियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित खत एसडीएम को सौपा। उन्होंने आगाह किया कि यदि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस आंदोलन करेगी।

शनिवार की सुबह पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर अध्यक्ष ममता रानी के साथ कार्यकर्ता डीएम कार्या लय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित खत एसडीएम मनीष बिष्ट को सौपा। उनका कहना था कि भाजपा शासित केंद्र स रकार हो या फिर प्रदेश सरकार लगातार प्रश्नपत्र लीक,परीक्षाओं के निरस्तीकरण,भर्ती एनटीए,सीबीएसई सहित परी क्षा कराने वाले जिम्मेदार विभागों में आपसी विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने राष्ट्रपति से देशभर में लीक हुए पेपर की निष्पक्ष जांच कराने,नकल माफिया व संगठित गिरोह के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने,परीक्षा और भर्ती प्र क्रिया को पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने,परीक्षार्थियों एवं विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श के लिए विशेष व्यवस्था करने,बार-बार परीक्षा निरस्त होने पर संबंधित अधिकारी या  फिर की जिम्मेदारी निर्धारित करने,युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड की रोकथाम के लिए एक प्रभारी व स्थाई राष्ट्रीय नीति बनाने और युवाओं के भविष्य को अध र में लटकाने वाले केद्रीय शिक्षा मंत्री को फौरन बर्खास्त करने का मुददा उठाया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय,इंद्र सिंह रौतेला,पवन बिष्ट,प्रीति साना,ललित बिष्ट,रामसेवक कोली,दिनेश कोली,अशोक यादव,शिवपद सरकार, उमा सरकार,प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *