भाजपा नेता के बेटे ने लिखवाई भाभी के खिलाफ रपट
-भाई को सुसाइड के लिए उकसाने का है आरोप
-10 मई को हुआ था सुसाइड,जांच में जुटी पुलिस
ख़बर तफ्तीश,रुद्रपुर।
भाजपा नेता के बेटे कपिल उर्फ शेरू सुसाइड प्रकरण तूल पकडता जा रहा है। कुछ दिन पहले भाजपा नेता का परिवार हथियारबंद दोस्तों के साथ धावा बोलने के मुख्य आरोपी को बेटे द्वारा सुसाइड किये जाने का दोषी बताया जा रहा था। अब सुसाइड प्रकरण में दूसरा मोड यह आया है कि भाजपा नेता के बेटे ने अपनी ही भाभी पर भाई को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप मढ़ दिया और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी वार्ड-30 निवासी भाजपा नेता के बेटे तरुण सिंह ने एसएसपी को एक पत्र लिख कर बताया था कि उसके भाई कपिल उर्फ शेरू का प्रेम विवाह 10 सितंबर 2021 को निशा नाम की लडकी से हुआ था । शादी के बाद से ही भाई मानसिक तनाव के साथ ही काफी परेशान सा रहने लगा। समय बीतता गया और पता चला कि उसकी भाभी का दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब भाई के ससुराल वालों से बातचीत हुई,तो निशा, उसके पिता नरेंद्र ग्रोवर,माता रेखा देवी के अलावा रमन कक्कड द्वारा मानसिक यातनाएं दी और अपमान भी किया। 10 मई 2026 की शाम को सात बजे उसकी बहन कोमल निवासी महेशपुर गदरपुर का फोन आता है और भाई कपिल उर्फ शेरू ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आरोप था कि भाई की पत्नी सहित ससुराल वाले के अलावा रमन कक्कड़ नाम के युवक द्वारा बडे भाई को बार-बार मानसिक प्रताड़ित किया और इतना बेबस कर दिया कि आखिरकार उसे सुसाइड का रास्ता अख्तियार किया। चूंकि परिवार भाई की मौत से गमजदा था और अंतिम संस्कार के बाद घर की बडी बहू के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
———————-
कोड
रमन को बताया सुसाइड का साजिशकर्ता
रुद्रपुर। कपिल सुसाइड प्रकरण में सबसे पहली घटना उस वक्त हुई। जब दस जून की रात्रि को रमन नाम का युवक भाजपा नेता के घर के सामने स्थित अपनी एसी पार्टस की दुकान पर आता है। जहां उसका विवाद फिर भाजपा नेता सतनाम सिंह के परिवार से होता है। मामला इतना बड़ा कि रमन ने हथियारबंद दोस्तों को बुलाया और हथियारों से लैस दोस्तों ने भाजपा नेता के घर धावा बोल दिया। पुलिस को देख एक युवक पिस्टल छोडकर भाग गया। विवाद का मुख्य कारण यह था कि मृतक की मां पूर्व सभासद कंचन कौन का आरोप था कि बेटे की आत्महत्या के पीछे मुख्य आरोपी रमन कक्कड ही साजिशकर्ता है। जिसने बेटे को सुसाइड पर विवश कर दिया। पुलिस ने प्रकरण में कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की थी।
———————–
कोड
बहू का आरोप,पति को करते थे प्रताड़ित
रुद्रपुर। पति द्वारा सुसाइड के कुछ दिन बाद एक सोशल मीडिया में दिए गए साक्षात्कार के दौरान मृतक कपिल की पत्नी का यह कहना था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसके पति को मानसिक यातनाएं देते थे और हमेशा सौते ला व्यवहार करते थे। उसके खिलाफ भी अशोभनीय टिप्पणी कर भड़काने की कोशिश करते थे। 10 जून को भी जब वह घर नहीं थी। उस वक्त भी पति के साथ झगड़ा हुआ था और शाम सात बजे पति ने आत्महत्या कर ली,जबकि पति बार-बार परिवार में सम्मान दिलाने के संघर्ष कर रहा था। पति की मौत के बाद उसके साथ भी सौतेला और पति की मौत का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और वह पुलिस जांच के लिए तैयार है।
———————