घरेलू कलह में नैनीताल अव्वल,दूसरे स्थान पर ऊधमसिंहनगरघरेलू कलह में नैनीताल अव्वल,दूसरे स्थान पर ऊधमसिंहनगर
-छह जिलों के चौकाने वाली तस्वीर आई सामने
-सामने आए वर्ष 2025 के आंकड़े
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
महिला हेल्प लाइन हो या फिर महिला ऐच्छिक ब्यूरो के अथक प्रयासों के बाद भी घरेलू कलह मामलों में नैनीताल जनपद पहले पायदान पर है,जबकि ऊधमसिंह नगर दूसरे स्थान पर आया है। वर्ष 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार छह जिलों में से सबसे ज्यादा मामले दो जिलों में है और अमूमन 90 फीसदी मामलों में महिला हेल्प लाइन और महिला ऐच्छिक ब्यूरो ने निस्तारण करने में भी सफलता प्राप्त की।
आंकड़ों के अनुसार जनपद नैनीताल में पारिवारिक कलह के 1411,ऊधमसिह नगर में 1014,अल्मोड़ा में 219,चंपावत में 155,पिथौरागढ़ में 215 और बागेश्वर में 64 शिकायती पत्र आए और नैनीताल जिला पहले स्थान और दूसरे स्थान पर ऊधमसिंह नगर आया। मामलों के निस्तारण में अल्मोड़ा ने 219,चंपावत में 155,पिथौरागढ़ में 215 और बागेश्वर महिला हेल्पलाइन द्वारा 64 मामलों में शत प्रतिशत आपसी समझौते या फिर काउंसलिंग में बेहतर कार्य किया। वहीं नैनीताल ने 1411 में से 1393 और ऊधमसिंह नगर ने 1014 मामलों में से 972 मामलों का निस्तारण किया। इससे साफ है कि छह जिलों की महिला हेल्प लाइन और महिला ऐच्छिक ब्यूरो के सामने घरेलू कलह के मामले बेहताशा आए और सजगता के साथ मामलों का निस्तारण भी हुआ।
————————
पारिवारिक कलह है कई कारण
रुद्रपुर। वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार पारिवारिक कलह मामलों में मोबाइल फोन का ज्यादा प्रयोग,दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे पर विश्वास की कमी,ज्यादा उम्मीदे,नशा,अवैध संबंध,धैर्यता की कमी,परिवार की दखलअंदाजी,झूठ बोलकर शादी करना मुख्य कारण माने गए है। यहीं कारण है कि प्रतिवर्ष पारिवारिक कलह के मामलों में बेहताशा इजाफा हो रहा है।
——————–
काफी सार्थक साबित हो रही है काउंसिलिग
रुद्रपुर। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बताया कि प्रत्येक जिलों में थाना और कोतवाली वार पुलिस कार्यालयों पर महिला हेल्पलाइन और महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक होती है। मामले सामने आने के बाद लगातार काउंसलिंग क र आपसी समझौते के आधार पर निदान भी हो रहे है और यह प्रयास काफी सार्थक साबित भी हो रहा है,क्योंकि काउंसलिंग के माध्यम से मतभेद दूर करना पहला मकसद है।
——————–