गांधी परिवार पर टिप्पणी,पार्षद ने सौंपी तहरीर
-फेसबुक पेज पर कर रहा है फोटो वायरल
-पुलिस ने मामले की जांच की शुरु
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
गांधी परिवार पर अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर कांग्रेसी पार्षद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
भूत बंगला पार्षद परवेज कुरैशी ने बताया कि 27 अगस्त से अंकुर नाम का एक युवक अपनी फेसबुक आईडी पर लगातार राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी,सोनिया गांधी सहित गांधी परिवार के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी कर फोटो और एआई युक्त वीडियो वायरल कर बदनाम कर रहा है,जबकि युवक की आईडी संचालित युवक अपनी पहचान भी छिपा रहा है। महज अंकुर नाम से बनी आईडी है। उन्होंने कोतवाल को तहरीर देते हुए कहा कि इस प्रकार की हरकत से जहां गांधी परिवार को अपमानित किया जा रहा है। वहीं अराजकता की स्थिति भी पैदा हो रही है। पार्षद ने जल्द ही मुकदमा दर्ज कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
———————