हर्षित पर चलाई गोली,धारदार हथियार से हमला
-कोतवाली की खेड़ा बस्ती का है मामला
-तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके की खेड़ा बस्ती के रहने वाले एक युवक पर उस वक्त जानलेवा हमला हुआ। जब वह अपने दोस्त के साथ खड़ा हुआ था। हमलावरों ने पहले तमंचे की बट व धारदार हथियार से हमला किया और भागते वक्त गो ली चला डाली। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार खेड़ा बस्ती निवासी हर्षित वाल्मीकि ने बताया कि दो सितंबर को वह घर के बाहर दोस्त के साथ खड़ा था कि तभी बाइक सवार संदीप उर्फ चिंडी,क्रिश और कृष्णा निवासी गड्ढा कॉलोनी आते है और उस पर धारदार हथियार व सिर पर तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर देते है। भागते वक्त हमलावरों ने तमंचे से गोली भी चलाई और युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
———————
