चार सूत्रीय माँगो को लेकर शुरु अनिश्चितकालीन धरना
-छतरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप लगाया टैंट
-कांग्रेस सहित ग्रामीणों ने उठाई माँग
खबर तफ्तीश, रुद्रपुर।
पिछले लंबे समय से उठ रही रेलवे फ्लाई ओवर सहित जर्जर सड़कों के मुद्दे को कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने छतरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप टैण्ट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आग्रह किया कि जन हित से जुडी माँगो पर जल्द विचार नहीं किया। तो आंदोलन उग्र भी हो सकता हैं।
ओर
प्रदर्शनकारियो कहना था कि पिछले लंबे समय से छतरपुर रेलवे क्रासिंग का फ्लाई ओवर नही बनने से सड़क हादसों का ग्राफ़ बढ़ा है और कई लोगो की मौत भी हो चुकी हैं। उनका कहना था कि जब तक छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर का निर्माण, रेलवे स्टेशन पर सवारी का ठहराव, गदरपुर-मटकोटा मार्ग का चौड़ीकरण और उन मार्गों पर हादसे में मारे गए लोगों को आर्थिक मुवायजा नही मिल जाता हैं। तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उनका आरोप था कि मुद्दे को लेकर कई बार सत्ताधारी नेताओं को लिखित मौखिक शिकायतें दी। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। जिसका खामियाजा आगामी चुनाव में भुगतना पड़ सकता हैं। इस मौके पर आज धरना प्रदर्शन के प्रथम दिन शामिल व्रान्तीकारी जगदीप सिंह विर्क ,कांग्रेस नेता किशोर हालदार,गगन सिंह रंधावा,त्रिनाथ विश्वास,आनंद सिंह आसगोला,विक्रम सिंह जयाला,विक्रम ठाकुर सिंह विष्ट,योगेश जोशी,महिपाल सिंह यादव,कुन्दन सिंह जीना आदि मौजूद रहे।
———————-
