नशा मुक्ति केंद्र मालिक-कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज
-केंद्र में भर्ती सुरजीत पर हुआ था हमला
-कोतवाली पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र मालिक और कर्मचारी पर भर्ती नशेड़ी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव गुमसानी बाजपुर निवासी संजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता सुरजीत सिंह पिछले कई दिनों से प्रीत विहार कॉलोनी स्थित श्रीजी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है। आरोप था कि 26 अगस्त को नशा मुक्ति केंद्र मालिक केशव दास और कर्मियों द्वारा हाथापाई की और लोहे की राड से हमला बोल दि या। हमले में बुजुर्ग लहूलुहान हो गया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया यह भी जा रहा है कि घायल सुरजीत केंद्र से भागने का प्रयास कर रहा था और रोकने पर हाथापाई की नौबत आई। हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।
——————-