हत्या के प्रयास,दुष्कर्म का अभियुक्त अंकित गिरफ्तार
-युवती ने युवक पर लगाए थे गंभीर आरोप
-पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में किया पेश
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
सोशल मीडिया पर चर्चित युवती की हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।
बताते चले कि पिछले दिनों कोतवाली की रहने वाली एक युवती ने आदर्श कॉलोनी चौकी में हंगामा काटते हुए बताया था कि गांधी कॉलोनी का रहने वाले अंकि त कुमार से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है और युवक द्वारा शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाएं। आरोप था कि मंगलवार को युवक ने फोन कर उसे बुलाया और फिर कमरा बंद कर दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इंकार करने पर मफलर से गला दबाकर मारने की कोशिश की। आरोप था कि युवक उसकी हत्या कर आत्महत्या दिखाना चाहता था और तमंचा निकालकर धमकाया भी। गुरुवार की शाम को मिली सूचना के आधार पर एएसआई अमित कुमार ने नामजद अभियुक्त अंकित को गिरफ्तार कर लिया,जबकि दूसरे आरोपी दोस्त की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।
——————–
