168 करोड़ की जीएसटी चोरी,अब रिकवरी की तैयारी
-एसआईबी जीएसटी ने पकड़ी थी 2026 में चोरी
-सितारगंज-जसपुर में हुई थी सबसे बड़ी कार्रवाई
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
वर्ष 2026 का मार्च माह जब जीएसटी विभाग की एसआईबी या नी महत्वपूर्ण तफ्तीश विभाग ने सितारगंज और जसपुर में छापामार कार्रवाई करते हुए सबसे बड़ी जीएसटी चोरी का मामला पकड़ा था। प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित कई गिरफ्तारियां भी हुई और मौके पर भी रिकवरी और करोड़ों का माल भी सीज कर दिया। बावजूद इसके अब जीएसटी विभाग अभियुक्तों से वसूली करने की तैयारी कर रहा है। जिसको लेकर एक बार फिर विभाग ने मशक्कत शुरू कर दी है।
दरअसल वर्ष 2026 की जनवरी माह को जीएसटी की एस.आई.बी को शिकायत मिली कि सितारगंज में एक बंद पुरानी फर्म का दुरुपयोग करते हुए 150 करोड़ की कर चोरी हो चुकी है,जबकि जीएसटी पोर्टल पर बिक्री शून्य दिख रही है। दो माह की गोपनीय जांच के बाद मार्च 2026 को छापा मारा और कई करोड़ की रिकवरी भी हुई,जबकि टर्नओवर कई सौ करोड़ का था। वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई जसपुर इलाके में हुई। जहां लकड़ी कारोबारी द्वारा फर्जी फर्मों पर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया और जीएसटी पोर्टल पर कारोबार शून्य दिखाया। छापामार कार्रवाई में 18 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला पकड़ा गया। वर्ष 2026 में जीएसटी विभाग ने दोनो मामलों में 168 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला पंजीकृत किया और गिरफ्तारियां भी की। खुलासा होने के छह माह बाद एसआई बी ने फर्मो के मुख्य अभियुक्तों से टैक्स रिकवरी की तैयारी शुरू करने का निर्णय लिया है और एक बार फिर सात सदस्यीय जांच टीम ने अभियुक्तों की वैध और अवैध संपत्तियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया। माना जा रहा है कि विभाग जल्द ही एक बार फिर रिकवरी की बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
———————
1500 करोड़ का कारोबार,पोर्टल पर शून्य
रुद्रपुर। हुआ यू कि जीएसटी पोर्टल पर सितारगंज-जसपुर की फर्म द्वारा 1500 करोड़ का कारोबार कर चुकी थी,लेकिन जीएसटी पोर्टल पर शून्य दिख रहा था। संदेह हुआ। तो एसआई बी ने डाटा मिसमैच देखा। फिर बोगस व सेल कंपनियों में देखा कि 142 फर्जी फर्म है,एक ही बैंक खाता मिला। बस क्या था टीम ने तकनीकी और मैनुअली जांच की और दोनों फर्मो को मिलाकर 168 करोड़ की जीएसटी चोरी का पर्दाफाश कर दिया।
——————-
हो रही है पैरवी,रिकवरी की है तैयारी
रुद्रपुर। डिप्टी कमिश्नर जीएसटी इशान खान ने बताया कि मार्च में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद एसआई बी ने गिरफ्तारी की और पैरवी करती रही। कार्रवाई के दौरान कई करोड़ की रिकवरी भी हुई और करोड़ों का माल भी सीज कर दिया था। फिलहाल विधिक कार्रवाई के साथ ही जांच टीम रिकवरी की तैयारी कर रही है और वैध-अवैध संपत्तियों को चिह्नित करेगी। कानूनी पहलुओं पर मंथन जारी है।
———————
