नकली एयर गन दिखाकर भयभीत करने वाला गिरफ्तार

-महिला को भयभीत कर धमकाने का मामला

-सोशल मीडिया पर हुई थी वीडियो वायरल

खबर तफ्तीश रुद्रपुर।

 कोतवाली इलाके में महिला को बंदूक दिखाकर भयभीत कर धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि जिस बंदूक का आरोपी धमकाने में इस्तेमाल कर रहा था। वह एयर गन थी और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

जानकारी के अनुसार नो नवंबर को शोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होती हैं। जिसमें एक युवक महिला को बंदूक दिखाकर भयभीत और धमका रहा था। बार बार धमकाने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तस्दीक शुरू की । तो वीडियो गंगा पुर मार्ग स्थित पॉश कॉलोनी की थी और पुलिस ने महिला को प्रताड़ित करने वाले स्वरूप सिंह लोक विहार, हाल निवासी भूरारानी, रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया ऒर जब बंदूक की जानकारी ली। तो पता चला कि बंदूक असली नही बल्कि नकली थी और वह एयर गन निकली। पूछताछ में पता चला कि महिला से आरोपी रंजिश रखता था और उसने नकली बंदूक दिखाकर धमकाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नकली बंदूक भी बरामद की और न्यायालय में पेश कर दिया।