जहां मिलती है जिंदगी,वही बिछ गई मौत,खौफनाक था मंजर

–

-गिड़गिड़ाता रहा नीतेश,हैवान बने हमलावर

ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।

कहावत है कि भगवान का मंदिर और जिला अस्पताल की दहलीज। हमेशा जिंदगी बचाने के लिए जानी जाती है,लेकिन जहां जिंदगी मिलती है। वहां 36 वर्षीय नीतेश को खौफनाक मौत मिलेगी। ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। खून से लाल हुई इमरजेंसी की दीवार खौफनाक हत्याकांड की दास्तां को बयां कर रही थी। वहीं मृतक नीतेश की गिड़गिड़ाहट आज भी उसके भाई के कानों में गूंज रही है। घटनास्थल के मंजर से साफ है कि हमलावर योजनाबद्ध तरीके से निर्मम हत्याकांड के इरादे से आए थे।

शुक्रवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही मोबाइल विक्रेता नीतेश जौहरी अपने घायल कर्मी कशिश को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में घुसा होगा। तो उसने यह नहीं सोचा होगा कि जिस अस्पताल में वह कर्मी की जान बचाने के लिए जा रहा है। वहीं जिंदगी देने वाला अस्पताल उसकी मौत का घटनास्थल होगा। चश्मदीदों का कहना था कि जैसे ही धारदार हथियार बंद 10-12 हमलावरों ने हमला किया। तो नीतेश अपने छोटे भाई दिनेश को छोडने के लिए गिडगिडा रहा था,लेकिन हैवान बन चुके हमलावरों ने नीतेश के सीने में ही चाकू के कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। दीवारों पर लगे खून के धब्बे इस बात की गवाह दे रहे कि वास्तव में खूनी खेल कितना भयावह और खौफनाक रहा होगा।

।