जीएसटी की रकम पर डाका,कर्मचारी ने हड़पे 1.03 करोड़
-कारोबारी ने जीएसटी जमा को रखा था कर्मी
-झूठ बोलता रहा कर्मी,पुलिस ने किया मुकदमा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके में एक कर्मचारी ने जीएसटी की रकम पर ही डाका डाल दिया। जिसकी भनक लगते ही कारोबारी की तहरीर पर पु लिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और मामले की जांच शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार ओसिस सिटी दक्ष चौराहा निवासी सोनवीर सिंह ने बताया कि वह एक कारोबारी है और प्रतिमाह जीएसटी जमा करने के लिए प्रेम नगर गदरपुर निवासी विनीत कुमार को काम पर रखा था। बताया कि वर्ष 2018 से वर्ष 2025 तक वह भरोसे के साथ कर्मचारी को प्रतिमाह जीएसटी जमा करने की रकम देता रहा और 1.60 करोड़ रुपये दे चुका था। 25 मई 2025 को जी एस टी विभाग से फोन आया कि पिछले सात सालों से जीएसटी जमा नहीं हुई। तो सुनकर हैरानी हुई और कर्मचारी से पूछने पर वह झूठ बोलता रहा और गुमराह करता रहा। ज्यादा दबाव बनाने पर कर्मी ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देनी शुरु कर दी। जीएसटी विभाग के नोटिस से पता चला कि उसका अभी 1.03 करोड़ रुपये बकाया है,जबकि वह प्रतिमाह रकम देता रहा और कर्मी झूठ बोलकर जीएसटी का पैसा हड़प कर गया। दस्तावेजों की जांच में यह भी पता चला कि आरोपी कर्मी द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर भी किए थे और कई चेक बाउंस भी हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
———————
