फिर मिली पूर्व दर्जा राज्य मंत्री किन्नू को हत्या की धमकी
-कांग्रेस नेता एवं सेनानी पुत्र है अरुण शुक्ला
-बोले:-सेनानी का बेटा हूं,न झुकूंगा,न डरेगे
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अरुण कुमार शुक्ला उर्फ किन्नू ने कहा कि दो दिन पहले वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति बात करता है और गोलियों से भूनने की धमकी देता है। शुक्ला का कहना था कि इससे पहले भी हत्या की धमकी मिल चुकी है और फैक्ट्री के बाहर कई युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए। कहा कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तो पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलुंगा।
रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री किन्नू शुक्ला ने कहा कि उन का परिवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का परिवार है और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का बेटा हूं। नही डरूगा और झुकेगा भी नही। बताया कि 11 सितंबर को वह फैक्ट्री में कामकाज कर रहे थे कि चार से पांच बार वीडियो कॉल आई और एक स्थानीय व्यक्ति हथियार दिखाते हुए गोलियों से भूनने की धमकी देता है। नौ सितंबर को फैक्ट्री के बाहर 20 से 25 युवक घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस आई,तो सभी फरार हो गए। बताया कि इससे पहले भी धमकी मिल चुकी है। शुक्ला ने बताया कि उनके द्वारा किच्छा कोतवाली में तहरीर दी है और मांग है कि पुलिस पर्दे के पीछे षडयंत्र का पर्दाफाश करें। अन्यथा लोकतांत्रिक तरीके से पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलूंगा। कहा कि वर्तमान में किच्छा नगर पालिका का चुनाव चल रहा है और दिन-रात मेहनत जारी है। ऐसे में जान को खतरा बना हुआ है। जिसका पर्दाफाश होना चाहिए।
———————-
