हरदीप हत्याकांड का खुलासा,दंपत्ति गिरफ्तार

-काशीपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश
-48 घटे में खुलासा,लेनदेन का था विवाद
खबर तफ्तीश रूद्रपुर।
काशीपुर के कुंडा में हुए हरदीप सिंह हत्याकांड का 48 घटे में खुलासा करते हुए पुलिस हत्याकांड के आरोपी संदीप सिंह उर्फ सोना गौरा फार्म और उसकी पत्नी संदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि 13 सितंबर को वादिनी रजविन्दर कौर गुलजारपुर, थाना काशीपुर द्वारा थाना कोतवाली काशीपुर में अपने पुत्र हरदीप सिंह की गोली मार कर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि संदीप ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर हत्या की और उसकी पत्नी ने सबूत मिटाने में मदद की।
