पुलिस ने चलाया डर्टी पिक्चर मुहिम,कई स्थानों पर दबिश

-15 स्पा-होटल पर रात भर चलती रही कार्रवाई
-युवक-युवतियां पकड़ी,हिरासत में लेकर पूछताछ
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
बुधवार की देर रात्रि होटल-स्पा सेंटर कारोबारियों में उस वक्त हड़कंप म च गया। जब कोतवाली पुलिस ने एक साथ डर्टी पिक्चर अभियान की शुरुआत की और कई संदिग्ध युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की धरपकड़ की कार्रवाई रात भर चलती रही और कई होटल-स्पा सेंटर संचालक फरार हो गए।
बुधवार की देर रात्रि करीब साढ़े दस बजे एसएसपी के आदेश पर सीओ विभव सैनी सहित 50 पुलिसकर्मियों की सात टीम बनी और चिह्नित 15 होटल और स्पा सेंटर पर एक साथ धरपकड़ की कार्रवाई करते हुए डर्टी पिक्चर अभियान शुरू हुआ। पुलिस ने शहरी इलाकों में स्थित होटल,स्पा सेंटर और संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी और कई होटल और स्पा सेंटर से करीब 15 से अधिक युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही अभिलेखों और तथ्यों का सत्यापन भी किया। पुलिस ने हिदायत दी कि यदि अनैतिक कार्य पर कठोर कार्रवाई होगी और कमरा देने से पहले आधार कार्ड जरूर होना चाहिए। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कई होटल और स्पा संचालक फरार हो गए और पुलिस रात भर धरपकड़ की कार्रवाई करती रही।
——————-
लगातार जारी रहेगा डर्टी पिक्चर मुहिम
रुद्रपुर। सीओ विभव सैनी ने बताया कि बुधवार की रात्रि अचानक एसएसपी द्वारा डर्टी पिक्चर अभियान चलाने का आदेश प्राप्त हुआ और फौरन सात टीमें बनाकर लगातार मिल रही होटल और स्पा सेंटर पर धरपकड़ की कार्रवाई की गई। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और ऑपरेशन डर्टी पिक्चर अभियान लगातार जारी रहेगा।
——————
