वन विभाग के जंगलों में सक्रिय रहता है फ्लोटिंग गैंग तस्करवन विभाग के जंगलों में सक्रिय रहता है फ्लोटिंग गैंग तस्कर
-कीमती सागौन की लकड़ी करता है तस्करी
-अब वन विभाग करेगा निगरानी,तैयारी शुरु
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
तराई वन प्रभाग संजय वन का इलाका हो या फिर सीमावर्ती यूपी से सटा जंगली इलाका हो। हालांकि स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे गैग लकड़ी तस्करी या फिर जंगली जानवर को मारकर मांस की तस्करी करता है,लेकिन फ्लोटिग गैग एक ऐसा गिरोह है। जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर कीमती सागौन की लकड़ी की तस्करी करता है। ऐसे ही कुछ मामले संजय वन टांडा रेज में सामने आए है और अब वन विभाग ने फ्लोटिग गैग की निगरानी करने के लिए ठोस रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर तस्करी को जल्द पकड़ा जा सकता है,लेकिन घुमन्तु तस्कर को पकड़ना थोड़ा मुश्किल होता है,क्योकि फ्लोटिग यानी अस्थिर गिरोह है। यह गैग स्थायी रूप से एक स्थान पर नहीं रुकता है और फ्लोटिंग नेटवर्क की भांति काम करता है। जैसे वन विभाग किसी इलाके में सख्ती बढाता है। तो यह गिरोह कुछ समय के शांत हो जाता है या फिर वह इलाका ही बदल देता है। जिसकी रोकथाम के लिए अब वन विभाग ने छोटे तस्करों को अपना मुखबिर बनाना शुरु कर दि या है,क्योकि फ्लोटिग गैग स्थानीय तस्कर को साथ लेकर चलता है और यदि वन विभाग की यह रणनीति सटीक बैठ जाती है। तो फ्लोटिग गैग को ध्वस्त करने में आसानी होगी।
————————
काम के आधार पर बटे गिरोह
रुद्रपुर। वन विभाग के आकलन के अनुसार जंगलों में काम के आधार पर गिरोह बने हुए है। एक गिरोह खैर और सागौन जैसी बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी करता है और रात के अंधेरे में जंगलों में घुसकर पेड़ों का कटान करता है और पिकअप या फिर बोलेरो जैसी गाडी से लकड़ी तस्करी करता है। दूसरा गिरोह अक्सर गाजा हो या फिर स्मैक की तस्करी के लिए जंगली रास्तों का प्रयोग करता है।
——————-
कोड
फ्लोटिग गिरोह को लेकर सख्त है विभाग
रुद्रपुर। डीएफओ यूपी तिवारी ने बताया कि यह सच है कि संजय वन का इलाका हो या फिर सीमावर्ती इलाकों के जंगल। अक्सर फ्लोटिंग या घुमंतू गिरोह सक्रिय रहा है। हालां कि वन विभाग निगरानी करता है और अपना सूचना तंत्र बेहद मजबूत कर चुका है और वर्तमान में भी छोटे तस्कर हो या फिर फ्लोटिंग गिरोह। इनकी धरपकड़ के लिए सटीक रणनीति बनाई गई है। पिछले कुछ समय से फ्लोटिंग गिरोह की ज्यादा सक्रियता सामने नहीं आई है।
——————–