हाईस्कूल के छात्र पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला

-कुछ दिन पहले सहपाठी से हुआ था विवाद

-निजी अस्पताल में भर्ती,पुलिस जाँच शुरू

खबर तफ्तीश रुद्रपुर।

 कोतवाली इलाके की प्रीत विहार कॉलोनी स्थित पढ़ने वाले हाईस्कूल के एक छात्र पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र का सहपाठी से मामूली विवाद हुआ था और आरोपी छात्र ने बाहरी युवकों को बुलाकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मूकदमा दर्ज का जांच शुरु कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार वार्ड 20 भुतबगला निवासी निजामुद्दीन ने बताया कि उसका बेटा शहाबुद्दीन प्रीत विहार कॉलोनी स्थित यूके कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल हाईस्कूल का छात्र हैं। बताया जा रहा है कि प्रीत विहार फाजलपुर महरोला का रहना वाला एक युवक भी उसी विधालय में हाईस्कूल का छात्र हैं और पिछले कुछ दिन पहले बेटे का सहपाठी से मामूली विवाद हो गया था। बताया कि तीन अक्टूबर की दोपहर डेढ़ बजे बेटा स्कूल से घर लौट रहा था कि तभी सहपाठी पहले से ही बाहरी बदमाश क़िस्म के दोस्तों के साथ आया और स्कूल गेट पर ही हमला बोल दिया। आरोप था कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से सिर पर कई प्रहार किए और बेटे को मरा समझकर फ़रार हो गए। सूचना मिलने पर छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया,लेकिन परिजन छात्र को निजी अस्पताल ले गए। जहाँ युवक की हालत नाजुक बनी हुई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जाँच शुरू कर दी हैं। उधर एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।

———————–

कोड

हत्या करने की भी धमकी

रुद्रपुर। घायल छात्र के पिता निजामुद्दीन ने बताया कि तीन अक्टूबर की दिनदहाड़े बेटे को जान से मारने की नीयत से हमला हुआ और जब बेटा खून से लथपथ पड़ा था। तो हमलावर बेटे के सहपाठियों के सामने बोले कि यह बच गया। तो दोबारा जान से मार देंगे। शिकायत कर्ता का कहना था कि हमलवरों ने स्कूटी भी तोड़ डाली।

——————–

कोड

प्रबंधन मोन,नही उठा रहे फोन

रुद्पुर। हाईस्कूल के छात्र पर हुए जानलेवा हमला मामले में जब विधालय की संचालिका ऊषा सिंह को कई बार फोन किया। तो फोन बजता रहा,लेकिन प्रबंधन ने फोन नही उठाया। पीड़ित का भी यही बताया कि स्कूल प्रबंधन मामले पर मौन हैं और फोन रिसीव नही कर रहा।