गोलीकांड:-आखिरकार घटनास्थल पर कैसे मिला खाली खोला

-तो क्या सुहैल की कहानी में निकला झौल

-बोले सीओ:-पुलिस करेगी हकीकत की जांच

खबर तफ्तीश ब,रुद्रपुर।

10 अक्टूबर की रात्रि सुहेल पर हुए गोलीकांड की कहानी पर ट्रांजिट कैंप पुलिस विश्वास नही कर रही है,क्योकि प्रारंभिक जांच में पुख्ता सबूत नहीं मिले है। जिस से यह माना जाए कि गोली कांड हुआ है,लेकिन घटनास्थल पर पड़ा कारतूस का खोला की हकीकत क्या है। इसकी जांच शुरु हो चुकी है। पुलिस का मानना है कि शायद खुद पीड़ित ने फंसाने के उद्देश्य से मनगढ़ंत कहानी बनाई हो। फिलहाल पुलिस ने हाथापाई का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

बताते चले ही कि 10 अक्टूबर की रात्रि खेड़ा बस्ती निवासी सुहेल खान ने विष्णु सागर, जस्सी मेहरा,रवि केश यादव और प्रिंस चौहान पर साथियों के साथ मिल कर जानलेवा हमला करने का आरोप मढ़ा था। बताया कि भागते वक्त हमलावरों ने तमंचे से गोली भी चलाई थी और पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस भी बरामद किया। जिसको लेकर सीओ सदर विभव सैनी का बयान आया कि प्रारंभिक जांच में गोली कांड के पुख्ता सबूत नहीं मिले है। ऐसा प्रतीत होता है कि शायद पीड़ित युवक ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर हमलावरों को फंसाने का प्रयास भी हो सकता है। हालांकि हाथापाई होने की बात सामने आई है। खाली खोखा कैसे आया। यह जांच का विषय है और पुलिस जांच के बाद कठोर कार्रवाई करेगी। फिलहाल हाथापाई का मुकदमा पंजीकृत हो चुका है।

———–