रिश्वतखोरी,किट वितरण में देरी,भड़क उठे रजिस्टर्ड श्रमिक
-ए एलसी कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन
-बोले:-समाधान नहीं निकला,तो होगा आंदोलन
ख़बर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
सरकार की श्रमिक किट वितरण योजना और लेबर कार्ड बनाने में रिश्वतखोरी के खिलाफ भड़के रजिस्टर्ड श्रमिकों ने ए.एल.सी कार्यालय का घेराव किया और धरना प्रदर्शन कर अपना आक्रोश भी जताया। उनका कहना था कि श्रम कार्यालय की लापरवाही के कारण श्रमिकों को उपेक्षा का दंश झेलना पड़ रहा है और जल्द ही विभाग ने समाधान नहीं नि काला। तो उग्र आंदोलन होगा।
सोमवार को भाजपा नेता राधेश शर्मा और पार्षद नामित शर्मा के साथ बड़ी संख्या में श्रमिक एएलसी कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक किट वितरण योजना प्रारंभ की है। जिसके बाद गरीब परिवार के श्रमिक व उनके बच्चों को चार से पांच किट देना अनिवार्य है,लेकिन विभाग द्वारा एक माह में दो ही कैप लगा रहे है। जिस कारण श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।श्रमिकों का यह भी आरोप था कि लेबर कार्ड बनाने की आड में दो-तीन हजार रुपये की भी रिश्वत मांगी जाती है। आरोप था कि कई बार मौखिक-लिखित शिकायत भी की,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हो हल्ला के बाद एएलसी ने आश्वासन दिया कि विभाग जल्द ही किट वितरण का कार्य समाप्त कर देगा। इस मौके पर पार्षद कैलाश राठौड़, शिवकुमार, इंद्रावती देवी,पुष्पा देवी,मुन्नी सरकार,सुनीता,ओमबती,कमला देवी,मुन्नालाल रेखा देवी आदि मौजूद रहे।
——————
