कारोबारी छापा मामला:-पहली बार ईडी की पड़ी हैं रेड
-एनआईए-आयकर कर चुकी है कार्रवाई
-तीन साल में पहली है सबसे बड़ी रेड
खबर तफ्तीश, रुद्रपुर।
:-सीमावर्ती यूपी की बत्रा कॉलोनी में रुद्रपुर शहर के प्रमुख कारोबारी और नामी डॉक्टर के यहां हुई ईडी और इन्कम टैक्स की रेड कोई पहली बार नही हुई, लेकिन पिछले तीन सालों में होने वाली कार्रवाई की अपेक्षा यह रेड सबसे बडी कार्रवाई मानी जा रही हैं। जिसमे प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की टीम चौथे दिन तक भी अपनी जांच को पूरी नही पाई थी और चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कार्रवाई में चौकने वाले खुलासे भी हो सकते है।
अगर जिले में पिछले तीन सालों की कार्रवाई की बात करे। तो वर्ष 2023 में एनएच भूमि घोटाला हुआ था। जिसमे केंद्रीय एजेंसी और मनी लॉड्रिंग जांच टीम ने अपनी तफ्तीश की और करोड़ों रुपये का घोटाला पकड़ा था। इसके अलावा वर्ष 2023 में ही आयकर विभाग ने सिडकुल की पायलट कंपनी में रेड डाली और वहा से भी करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला पकड़ा और वर्ष 2024 में आयकर विभाग ने नारग फर्नीचर पर छापा मारा और 78 घटे की पूछताछ की। हालांकि जांच में ऐसा कुछ नही मिला था। जिससे टैक्स चोरी से जोड़ा जाए,लेकिन 12 अक्टूबर को यूपी सीमावर्ती बत्रा कॉलोनी के रहने वाले और रुद्रपुर के प्रमुख कारोबारी रोहिताश बत्रा ऒर चिकित्सक दीपफ छबड़ा के यह पड़ी रेड में पहली बार ईडी जैसी जांच एजेंसी ने आयकर विभाग के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई जिले की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रहीं है। जिसमें ईडी खुद सलिप्तता है। गुरुवार की रात्रि रेड को चौथा दिन हो चुका है और 96 घटे बीत जाने के बाद भी ईडी और आयकर विभाग की तफ्तीश खत्म हुई और लगातार जांच टीम कारोबारियों पर अपनी जांच का शिंकजा कसता रहा। शहरी इलाकों में चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है। कोई इसे बड़ा टैक्स चोरी बता रहा है। तो कोई आकूत संपति का मामला । लेकिन यह सत्य है कि जिस प्रकार ईडी की पहली बार ऒर सक्से ज़्यादव दिन तक चलने वाली कार्रवाई ने जिले में बड़ी रेड का खिताब हासिल कर लिया।
—————
