पीएसी में शुरू हुईं कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक प्रतिस्पर्धा
-तृतीय अंतर्जनपदीय चल रही है प्रतियोगिता
-प्रदेश से आई पुलिस-पीएसी की टीमें
खबर तफ्तीश,रुद्रपुर।
31 वी वाहिनी पीएसी में तृतीय अंतर्जनपदीय/वाहिनी कबड्डी, खो-खो एवं जिम्नास्टिक क्लस्टर पुरुष-महिला
प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन प्रदेश भर से आए पुलिस पीएसी के खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उप सेनानायक मनोज कुमार कत्याल ऒर विमल रावत, सहायक सेनानायक द्वारा किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता(पुरुष वर्ग में हरिद्वार ने 46वीं वाहिनी पीएसी को 17 अंकों से पराजित कर किया। वही 40वीं वाहिनी पीएसी एवं जनपद पिथौरागढ़ के मध्य खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 40वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने 01 अंक के अंतर से विजय प्राप्त की। खो-खो प्रतियोगिता में 40 वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31वीं वाहिनी पीएसी की टीम को 01 अंक से पराजित किया। जिम्नास्टिक प्रतियोगिता
की टेबल वॉल्ट स्पर्धा में आईआरबी प्रथम के सिपाही भुवन जोशी ने प्रथम स्थान , पैरलल बार एवं रोमन रिंग स्पर्धाओं में 46वीं वाहिनी पीएसी के हेड कांस्टेबल आशुतोष रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सेनानायक देवेन्द्र पींचा, शिविरपाल राकेश माहरा,ज्योति प्रकाश, आरआई, आरटीसी गोपाल सिंह बिष्ट अरविन्द राण दलनायक; खुर्शीद अली सूबेदार सैन्य सहायक; पीसी पूरन सिंह बुंगला; गीता उप्रेती एवं स्वीटी रमन आदि मौजूद रहे।
——————-
