ऑपरेशन सफाया..नानकमत्ता में चला दस घटे की कार्रवाई

–12 लाख नगद, सात क्यूआर कोड बरामद

-एक संदिग्ध भी दबोचा, चौतरफा हुई कार्रवाई

खबर तफ्तीश रुद्रपुर/नानकमत्ता। एसएसपी अजय गणपति कुंभार के आदेश पर एसपी सिटी की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स ने नानकम त्ता इलाके में सघन ऑपरेशन सफाया नाम से सर्च अभियान चलाया और लाखो की नकदी, शराब माफियाओं के खिलाफ तबाड़तोड़ कार्रवाई की। जिसमे कई लोग गिरफ्तार भी किए गए।

एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही नानकमत्ता में हत्याकांड हुआ था और खुलासे के वक्त यह जानकारी मिली थीं कि इलाके में हर प्रकार का अपराध होता है और इलाक़ा बदमाशों की स्थली बनती जा रही हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार, सीओ सितारगंज सहित थाना चौकियों का पुलिस फोर्स तैयार किया और दस घटे तक आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाता रहा। अभियान में एक ऐसा व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से सात क्यूआर कोड स्केनर सहित 12 लाख रुपये की नकदी बरामद हुईं। पूछताछ में अभियुक्त संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और साइबर अपराध की दिशा में अपनी पूछताछ शुरू कर दी। आशंका है कि अभियुक्त साइबर ठगी का पैसा ठिकाने लगाने का धंधा करता होगा । एसएसपी ने साफ कहा कि अपराध-अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा।

—————

कोड

हर अपराध में खिलाफ था अभियान

रुद्रपुर। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह अभियान हर प्रकार के अपराधियों के खिलाफ चल

लाया था। अभियान के तहत 10 तमंचों के साथ 10 अभियुक्त ओर 13 जिन्दा कारतूस, 14 कच्ची शराब माफिया गिरफ्तार व 10 हजार लीटर लहन नष्ट, 14 संदिग्धों को 172 बीएन एसएस के तहत गिरफ्तार के अलावा कई शराबी माफियाओं को भी दबोचा गया है। ये सभी अभियुक्त इलाके में गैरकानूनी धंधा चलाते थे।

————————

कोड

हर विधानसभा में होगी कार्रवाई

रुद्पुर। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि ऑपरेशन सफाया की शुरुआत नानकमत्ता से शुरू की है और अब हर विधानसभा के अति सवेदनशील गाँवो और इलाके में सयुक्त करवाई जाएगी। कार्रवाई कब और कैसे होगी। इसकी गोपनीयता का ध्यान रखा जाएगा, क्योंकि अपराध और अपराधियों का सफाया ही पुलिस की जिम्मेदारी हैं।

————————–