खेडा बंधुओं पर अपहरण-हाथापाई का मुकदमा दर्ज
-कोतवाली के भुरारानी गांव का है मामला
-कोतवाली पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली के गांव भूरारानी में कांग्रेस नेता के भाई खेड़ा बंधुओं पर अपहरण,हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार वार्ड-32 दुर्गा कॉलोनी भुरारानी निवासी वीरू साहनी ने बताया कि नौ नवंबर की रात्रि सात बजे भूरारानी रोड पर नवीन खेडा के बेटे राघ व खेड़ा से उसका गाड़ी पहले निकालने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। जिसके थोडी देर बाद ही नवीन खेडा 20-25 साथियों के साथ आता है और जबरन घर में घुसकर जबरन स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर में डालकर अपहरण कर लिया। उस वक्त विवेक खेड़ा,राघव खेड़ा भी साथ थे और सभी अभियुक्त उसे सूनसान स्थित एक कॉलोनी में ले गए और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। धारदार हथियार से भी हमला किया और लहूलुहान हालत में भुरारानी रोड पर चलती गाड़ी से धक्का देकर फरार हो गए और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नवीन खेड़ा,विवेक खेड़ा,राघव खेड़ा,मोटी रावत,पिंटू,कशिश खेड़ा,राधा सहित आठ अन्य लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
