लिटिल किंगडम स्कूल ने धूमधाम से मनाया रजत जयंती

-25 वर्ष पूर्ण होने पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

-स्कूली बच्चों ने मोहा मन,कार्यक्रमों की रही धूम

खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

लिटिल किङ्डम प्रीडेटरी स्कूल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सिल्वर जुबली रजत जयंती वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां स्कूली बच्चों ने उत्साह,उमंग और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ एसडीएम किच्छा गौरव पांडेय,एमएनए शिप्रा जोशी पांडेय,वरिष्ठ प्रशासिका परविदर पुरी,प्रशांत हरेंद्र सिंह पुरी,संचालक लक्ष्य शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई और फिर शुरू हुआ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का। जहां स्कूली बच्चों ने ऐसी प्रस्तुति दी कि सभी का मन मोह लिया। वरिष्ठ प्रशासिका परविदर पुरी ने 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल एक संस्थान की सफलता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार के विश्वास एवं समर्पण का परिणाम है। भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प है। 25 वर्षों की यह यात्रा अनेक अनुभवों, चुनौतियों, मेहनत और उपलब्धियों से मिलकर बनी है। बच्चों को केवल शिक्षित करना ही नहीं, बल्कि उनमें अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का विकास करना विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य रहा है। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की मुस्कान और उनकी सफलता ही विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सिमरन पुरी आदि मौजूद रहे।

——————-