जिला अस्पताल में सरेआम कत्ल, चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

-छोटा भाई सहित तीन युवक भी हुए गंभीर घायल

-छावनी में तब्दील अस्पताल,फॉरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य

खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

सीसीटीवी कैमरा लगाने का मामूली विवाद इतना भयानक हो जाएं गा कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घुसकर युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या हो जाएगी और मृतक के छोटे भाई सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो जाएगे। ऐसा किसी ने भी सोचा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जा नकारी ली और अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।

दरअसल जगतपुरा निवासी 36 वर्षीय नीतेश जौहरी की राज टेलीकॉम की दुकान है और पिछले कुछ दिनों से सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर नीतेश और पडोसी प्रजापति टेलीकॉम के स्वामी अमन प्रजाति से मामूली विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह सवा दस बजे एक बार फिर दोनों की बीच मामूली कहासुनी हुई और अमन ने कशिश रहेजा नाम के कर्मचारी के सिर पर धारदा र हथियार से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। जैसे ही नीतेश जौहरी, उसका छोटा भाई दिनेश जौहरी और कर्मी कमलेश घायल को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के मुख्य गेट पर पहुंचे ही थे कि अचानक आरोपी दुकान ने 10-12 साथियों के साथ मिलकर इमरजेंसी में घुसकर हमला बोल दिया। बता या जा रहा है कि बीच बचाव के दौरान नीतेश के सीने पर तीन पर चाकू से हमला हुआ और वह जमीन पर गिर गया। बेखौफ हमलावरों ने उसके भाई दिनेश,कमलेश पर भी चाकुओं से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। डॉक्टरों ने 36 वर्षीय नीतेश जौहरी को मृत घोषित कर दिया,जबकि कशिश को हल्द्वानी रेफर किया। वहीं कमलेश और दिनेश की हालत भी नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रमोद कुमार भी पुलिस फोर्स के घटनास्थल पहुंचे और अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

——————

कोड

रुद्रपुर। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है कि कुछ हमलावरों की पहचान भी हो चुकी है। पुलिस जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करेगी। सरेआम हत्याकांड को अंजाम देने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएंगा।

————–

।