सीसीटीवी था विवाद:-कारोबार में अड़ंगा डाल रहा था अमन
-दीपावली पर हुए विवाद से बढ़ी तल्खी
-नीतेश की हत्या की बना चुका था प्लान
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
राज टेलीकॉम के संचालक नीतेश जौहरी ने कारोबार शुरू करने से पहले यह नहीं सोचा था कि उस का बढ़ता कारोबार ही उसकी हत्या की वजह बनेगी,क्योंकि मृदुभाषी भाषा और व्यवहार के कारण नीतेश ने कुछ समय बाद ही मोबाइल का कारोबार ठीकठाक कर लिया,लेकिन प्रजापति टेलीकॉम स्वामी अमन प्रजापति अक्सर उसके कारोबार में अ डंगा डालने का प्रयास करता रहा। बावजूद इसके कोई सफलता नहीं मिली।
बताया जा रहा है कि अगस्त माह में अमन ने अपने दुकान के सामने दो सीसीटीवी कैमरे लगाए और कैमरों के रुख नीते श की दुकान की तरफ किया। जैसे ही कोई ग्राहक राज टेलीकॉम में प्रवेश करता। वैसे ही अमन दुकान कर्मी को भेजकर या फिर उसके ग्राहकों को भड़काकर अपनी तरफ खींचने की कोशिश करता था। जिसको लेकर नीतेश ने कई बार कैमरे का रुख सीधा करने का आग्रह किया और हमेशा की तरफ अपने स्वभाव के मुताबिक आरोपी दुर्व्यवहार करता रहा। बताया जा रहा है कि दीपावली पर भी कैमरे को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस बाजी हुई और तभी से अमन ने ठान लिया था कि वह जघन्य हत्याकांड को अंजाम देगा। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब अमन ने नीतेश के कर्मी कशिश को घायल कर दिया और दोबारा साथियों के साथ हमला कर प्रतिद्वंद्वी नीतेश की निर्मम हत्या कर दी। उससे साफ है कि अमन की हत्या की योजना बना चुका था।
——————–
कोड
पीआरडी जवानों की बहादुरी,वरना बिछी होती लाशें
रुद्रपुर। शुक्रवार को जिस वक्त इमरजेंसी कक्ष में हमलावर खूनी तांडव मचा रहे थे और नीतेश सहित उसके भाई व दुकान कर्मचारियों पर धारदार चाकुओं से हमला कर रहे थे। उस वक्त वहां तैनात पीआरडी जवान राकेश कुमार और दलजीत सिंह ने मोर्चा संभाला और लाठी लेकर हमलावर हो गए। कई बार रास्ते से हटने की चेतावनी भी दी,लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बहादुरी से मुकाबला करते रहे और आखिरकार हमलावर फरार हो गए। वरना शायद नीतेश के अलावा उनके भाई-कर्मियों की जान भी जा सकती थी। पीआरडी जवानों की बहादुरी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
—————-
कोड
सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली
रुद्रपुर। जवान बेटे की मौत पर रोती बिलखती मृतक की मां ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि बेटे नीतेश का विवाद अमन से चल रहा था कि दीपावली पर भी हुए विवाद के दौरान आरोपी ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप था कि पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की,यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर देती। तो शायद बेटा जिंदा होता।
———————
कोड
हत्याकांड पर नेताओं की तीखे तेवर
रुद्रपुर। दिनदहाड़े इमरजेंसी के मुख्य गेट पर नीतेश की निर्मम हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर खुद सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने सवाल खड़े कर दिए है और तीखे तेवर के साथ विधायक शिव अरोरा ने एसएसपी से बात कर हत्याकांड के सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का मुद्दा उठाया और हिदायत दी कि ध्वस्त होत कानून व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोला जाएंगा। वहीं किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तो पुलिस को नसीहत दी कि अब खुलासे तक ही काम नहीं च लेगा। अब योगी सरकार पर बदमाशों को एनकाउंटर और ऑपरेशन लगड़ा चलाने की आवश्यकता है,क्योंकि सीमावर्ती इलाके के बदमाशों को बुलाकर आपसी रंजिश निकाली जा रही है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार किसी की भी हो। कानून व्यवस्था बनाने की नैतिक जिम्मेदारी होती है,लेकिन जिले में खाकी के खौफ से बदमाश बेखौफ है और दिनदहाड़े हत्याकांड को अंजाम दे रहे है। पुलिस के खिलाफ आंदोलन होगा।
—————–
