Headlines

पढिए:-जेई विद्युत के खिलाफ भड़के व्यापार मंडल नेता -जमीन पर बैठ कर किया धरना प्रदर्शन -विद्युत कटौती के खिलाफ निकाली भड़ास

खबर तफ्तीश,रूद्रपुर।  विद्युत कटौती के खिलाफ अपना आक्रोश जताते हुए व्यापार मंडल के नेताओं ने अधिशासी अभियंता के सामने जमीन पर बैठ कर अपनी नाराजगी जताई और जेई के खिलाफ मोर्चा खोला। उनका आरोप था कि जेई की कार्यशैली जनभावनाओं के खिलाफ है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएं गा।
गुरुवार को अपना आक्रोश जताते हुए व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी को बताया कि विद्युत विभाग के जेई की कार्यशैली जनभावनाओं के खिलाफ है और कई बार अवगत कराने के बाद भी अद्योषित विद्यु त कटौती हो रही है। कई बार कटौती किए जाने से पहले सूचित करने का मुद्दा उठाया जा चुका है। बताया कि रक्षा बंधन का त्यौ हार करीब है। कई घंटे की बिजली कटौती हो रही है। जिस काम को चंद मिनट लगते है। उसी काम को जेई कई घंटों में पूर्ण करते है और व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर रहे है। उन्होंने आगा ह किया कि यदि अद्योषित विद्युत कटौती या फिर जेई की मनमा नी होती है। व्यापारी तालाबंदी कर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर महामंत्री मनोज छाबड़ा,राजेश कामरा, विजय फुटेला, राजकुमार सिकरी,राजा मदान,गौरव गांधी,पारस अरोड़ा,चंद्र प्रकाश, राजू कालरा, शिवेन सेठी, सुनील जड़वानी आदि मौजूद रहे।
——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *