सिपाही की वर्दी फाडने वाले भाई-बहन हुए गिरफ्तार
-सिपाही की तहरीर पर हुआ मुकदमा दर्ज
-हाथापाई करने वाला परिवार है स्कूल संच
खबर तफ्तीश
रुद्रपुर।-सिपाही की वर्दी फाड़ने और मोबाइल तोड़ने के आरोपी भाई-बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने सिपाही की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हाथापाई करने वाले अन्य हमलावरों को भी चिह्नित करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई और दो बहने स्कूल संचालक का परिवार है और पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी।
बताते चले कि शनिवार की दोपहर को रम्पुरा चौकी निवासी सिपाही विजय दरमाल व मुख्य आरक्षी कृष्णा प्रसाद पॉक्सो एक्ट मामले में विधि विवादित किशोर वार्ड-24 की मार्कशीट तस्दीक करने रम्पुरा बस्ती गए थे। तो पता चला कि स्कूल की छुटटी है और स्कूल संचालक प्रधानाचार्य घर पर है। जिसके बाद पुलिस कर्मी स्कूल संचालक के घर पहुंचे और तस्दीक करने की जानकारी लेते है। आरोप था कि तभी स्कूल संचालक का बेटा आशीष कुमार व उसकी दोनों बहन रेखा व सरिता आती है और तस्दीक कार्रवाई का विरोध करती है और खुद को किराएदार बताती है,जबकि आसपास पूछताछ में पता चला कि आरोपियों का खुद का मकान है और बहसबाजी करने वाले स्कूल संचालक का परिवार है। बस क्या था आरोपी भाई व बहन ने सिपाहियों से अभद्रता करते हुए सिपाही विजय दरमाल से हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ देते है। जिसे देखकर सि पाही कृष्णा प्रसाद ने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू की। तो मोबाइल छीनकर तोड दिया। हाथापाई की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया और फौरन कोतवाल प्रकाश सिंह दानू पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची है और स्थिति को नियंत्रित करते हुए सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया । पुलिस ने तहरीर के आधार पर स्कूल संचालक के बेटे आशीष,बहन रेखा और सरिता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शनिवार की देर शाम को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है। उधर,कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि अभी पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है,क्योकि सिपाही से हाथापाई करने वाले संदिग्ध हमलावर ओर भी है। जिन्हें चिह्नित कर गिरफ्तारी की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।