Headlines

खटीमा पहुंचकर सीएम धामी ने जाना दुख-दर्द

खटीमा पहुंचकर सीएम धामी ने जाना दुख-दर्द

-फरियादियों की सुनी समस्याएं
-जनता से किया सीधा संवाद
खबर तफ्तीश:-रुद्रपुर।
प्रदेश के ऊर्जावान एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह खटीमा पहुंचे और हर जाति धर्म के फरियादियों के दुख-दर्द को सुना और समझा। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही निदान कर दिया और जिलाधिकारी व एसएसपी को आदेशित किया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करे।
शुक्रवार को सीएम धामी पार्टी नेताओं के साथ खटीमा दो दिवसीय भ्रमण पर आए और शनिवार को शिविर लगाकर लोहियाहेड में जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नानकमत्ता के ताइक्वांडो व कराटे खिलाडियों को भी सम्मानित किया और जनता के साथ संवाद करते हुए उनके हर समस्या को बड़ी तसल्ली के साथ सुना। कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि विकास और समस्या का समाधान। उन्होंने अधीनस्थों को आदेशित किया कि समस्या मौखिक हो या फिर सीएम पोर्टल की। समाधान करना अधिकारियों का दायित्व है। लापरवाह अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा। इस मोके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना,दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी, फरजाना बेगम,पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,विवेक सक्सेना,अमित कुमार पांडे, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय,कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *