राहुल गांधी की भावनाओं को जनता तक पहुंचाएंगी कांग्रेस:-रावत

राहुल गांधी की भावनाओं को जनता तक पहुंचाएंगी कांग्रेस:-रावत
-पूर्व सीएम हरीश रावत ने की प्रेसवार्ता
-अल्मोड़ा की ऐतिहासिक रैली से भयभीत है भाजपाखबर तफ्तीश रुद्रपुर।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि चार जून को अल्मोड़ा में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय राहुल गांधी की ऐतिहासिक रैली से भाजपा भयभीत है,क्योंकि कुमाऊं-गढ़वाल की जनता ने रैली में आकर अपना समर्थन दिया और राष्ट्रीय नेता राहुल की भावनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम कांग्रेस कार्यकर्ता करेगा। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के कारण राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली नहीं हो पाई थी,लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह अभी भी कम नहीं हुआ।
शनिवार को अल्मोड़ा से वापस लौटने पर पूर्व सीएम रावत रुद्रपुर के सिटी क्लब पहुंचे। जहां किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने उनका स्वागत भी कि या। रावत ने कहा कि सत्ता पर काबिज होने के दौरान कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के लिए कई योजनाएं संचालित की थी। अग्नि वीर योजना के कारण पूरे सैनिक और वर्तमान सैनिक संतुष्ट नहीं है। कांग्रेस की सरकार आती है तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर दिया जाएगा। वर्तमान समय में पैरामिलिट्री फोर्स का दायित्व बढ़ गया है लेकिन उनकी सुविधाएं भाजपा ने कम कर दी हैं। इसके लिए कल्याण कोष बनाया जाना चाहिए। नजूल नीति को लागू किया जाएगा। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाएंगा। उजाड़े गए कौमी एकता के गुलदस्ते को आबाद करने का काम कांग्रेस करेगी। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार आते ही रोकी गई छात्रवृत्ति को जारी करने,श्रमिक अधिकार दिलाने,रोजगार के अवसर प्रदान कर ने,महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने जैसे ऐतिहासिक कदम कांग्रेस उठाएंगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। तराई भावर का सबसे ज्वलंत मुद्दा फ्री होल्ड का है और भाजपा अतिक्रमण के नाम पर जनता को बेघर कर रही है। जिसका करारा जवाब कांग्रेस देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर मोहन खेड़ा,संजय जुनेजा, डॉ अजय सिंह, हरीश बावरा, साजिद खान, परिमल राय, विक्रमजीत सिंह, मोनिका ढाली, आशीष बाला, मोहन कुमार, फरमान सिद्दीकी, उमर अली ,सोहेल खान ,राजेंद्र मिश्रा, विजय पुजारा, कमल चुघ आदि मौजूद रहे।
———————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *