शिक्षित युवाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ कलेक्ट्रेट घेराव

शिक्षित युवाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ कलेक्ट्रेट घेराव

-भीम आर्मी-आसपा ने निकाला जुलूस

-एडीएम को सौपा पत्र 

खबर तफ्तीश,रुद्रपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज और बर्बरता के खिलाफ आजाद समाज पार्टी कांशीराम और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला और डीएम कार्यालय की तरफ कूच किया। जहां धक्का-मुक्की के बाद आखिरकार कार्यकर्ता मुख्य गेट खोलकर नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पीएम और राष्ट्रपति  को संबोधित ज्ञापन सौपा।
इस दौरान आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार जंतर-मंतर पर निहत्थे शिक्षित युवाओं पर बर्बरता हुई। उससे साफ है कि नीट पेपर लीक मामला मोदी सर कार के संज्ञान में है। यहीं कारण है कि युवाओं का दमन कर केंद्र सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तक नहीं ले रही है। भीम आर्मी पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फौरन इस्तीफा देने, सुसाइड करने वाले विद्यार्थियों के परिवार को एक करोड़ रुपये देने,संसद में लाठीचार्ज व पेपर लीक मामले में विस्तार पूर्वक चर्चा करने,विद्यार्थियों पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने,शिक्षा माफिया व पेपर लीक कांड के दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई करने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से नीट की परीक्षा पारदर्शी बनाने,सभी सरकारी भर्ती प्रवेश परीक्षा का शुल्क समाप्त करने,अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र जिले के नजदीक हो,राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय भर्ती कलेडर जारी करने, प्रत्येक अभ्यर्थी की परीक्षा अंक तालिका सार्वजनिक करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि संसद में खुद भीम आर्मी पार्टी के संस्थापक एवं सांसद अधिवक्ता चंद्रशेखर रावण धरना देकर युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड रहे है और दोबारा ऐसी बर्बरता हुई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। तो देश-प्रदेश व्यापी आंदोलन होगे। इस मौके पर जितेंद्र सागर,जोगेंद्र सागर, शाहनवाज अहमद आदि मौजूद रहे।
————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *