डीएनए जांच:-एफएसएल को मिली हाईटेक एप्लाइड बायो सिस्टम मशीन
-हत्या-यौन मामलों में वैज्ञानिक जांच में आएगी तेजी
-सटीक विश्लेषण,स्मार्ट सॉफ्टवेयर से है लैस
मनोज आर्या,रुद्रपुर।
आधुनिकता की दौर में जहां हत्या,बलात्कार जैसे संगीन अपराध भी बढ़ रहे है। वहीं अब डीएनए जांच रिपोर्ट के आधार पर अपराधी को जल्द सजा मिल पाएंगी,क्योकि क्षेत्रीय वि धि विज्ञान प्रयोगशाला को आधुनिक एप्लाइड बायोसिस्टम्स मशीन मुहैया हो चुकी है। जिसके बाद एफएसएल के शोधकर्ता नई रफ्तार के साथ डीएनए की जांच रिपोर्ट तैयार कर सकते है, क्योंकि एप्लाइड बायो सिस्टम मशीन डीएनए प्रोफाइलिंग, मात्रा निर्धारण और आनुवांशिक अनुक्रमण की सटीक रिपोर्ट देने वाली आधुनिक मशीन है।
कुमाऊं के एक मात्र क्षेत्रीय एफएसएल कार्यालय में अब एप्लाइड बायोसिस्टम्स मशीन का इस्ते माल होने लगा है,क्योकि यह मशीन डीएनए विश्लेषण व पहचान एस.टी.आर चिह्न है। जिसके माध्यम से खून,बाल,वीर्य या हड्डी जैसे नमूनों को बहुत ही कम समय विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार की जा सकती है। एप्लाइड बायो सिस्टम मशीन में प्रोफाइल मिलान,अज्ञात शव व आपदा पीड़ितों की पहचान,डीएनए मापन और गुणवत्ता की जांच करने वाला महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर लगा हुआ है। हाईटेक मशीन आने के बाद जघन्य यौन अपराध,हत्या व हिंसक वारदात,अज्ञात शव पहचान की डीएनए जांच में तेजी आएगी और पीड़ित को भी जल्द इंसाफ मिलने की उम्मीद जागी है,क्यो कि वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट अपराधी को सजा दिलाने में कारगर साबित होता है।
——————-
कोड
एप्लाइड बायो सिस्टम में है खुबिया
-बेहद सटीक परिणाम:-इस मशीन से कम मात्रा में डीएनए या आरएनए का बेहद सटीक रिपोर्ट होती है।
-तेज रफ्तार:- एडवांस्ड थर्मल साइक्लिंग तकनीक की वजह से इसके रन का समय बहुत कम होता है, जिससे परिणाम जल्दी मिलते हैं।
-स्मार्ट सॉफ्टवेयर: इसमें उपयोग होने वाला सॉफ्टवेयर बहुत आसान और सहज है। जो प्लेट सेटअप, डेटा विश्लेषण और म्यूटेशन स्कैनिंग में मदद करता है।
-रिमोट मॉनिटरिंग और क्लाउड कनेक्टिविटी: आधुनिक मॉडल्स में क्लाउड सपोर्ट और रिमोट एक्सेस की सुविधा मिलती है। शोधकर्ता लैब से बाहर रहकर भी ट्रैक कर सकता है।
-मल्टीप्लेक्सिंग क्षमता:-इस मशीन में एक साथ कई लक्ष्यों की जांच करने की उत्तम क्षमता है।
——————
कोड
बोले डिप्टी डायरेक्टर:-डीएनए जांच में है काफी कारगर
रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के डिप्टी डारेक्टर व प्रभारी डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि एफएसएल कार्यालय में आई एप्लाइड बायो सिस्टम आधुनिक मशीन का इस्तेमाल होने लगा है। आधुनिक तकनीक से युक्त मशीन के माध्यम से बहुत ही कम समय में हत्या, बलात्कार, क्षत-विक्षत शव व हिंसक मामलों की वैज्ञानिक जांच में तेजी आई है। इसके बाद अब विधिक प्रक्रिया में तेजी आई है और दोषी को सजा भी जल्द मिलेगी।
————————