छात्राओं के साथ अश्लील टिप्पणी करने वाले दो गिरफ्तार
-अनस-बिलाल छह छात्रों को कर रहे थे परेशान
-थाना दिनेशपुर पुलिस ने फौरन धरपकड़
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
थाना दिनेशपुर में स्कूली छात्राओं को निशाना बनाते हुए रोजमर्रा अश्लील टिप्पणी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर दिया।
जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को थाना दिनेशपुर आकर एक ही स्कूल छह छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो युवक अक्सर स्कूल आते-जाते और मोबाइल पर अश्लील टिप्पणी कर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते है और ऐतराज जताने पर जान से मारने की धमकी देकर भयभीत करते है। शिकायती पत्र आते ही पुलिस ने फौरन एक टीम गठित की और अभियुक्तों की गिरफ्तारी की रणनीति बना डाली और शुक्रवार की दोपहर को घेराबंदी कर बिसरख यूपी निवासी अनस मोबिन और गांव खेमपुर अजीमनगर यूपी निवासी मोहम्मद बिलाल को गिरफ्तार कर लिया और मोबाइल की पड़ताल करने पर पता चला कि अभियुक्त इसके अलावा भी कई छात्रों को परेशान कर चुके है। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
—————–
