घायल दंपति के लिए देवदूत बनी रुद्रपुर पुलिस

-समय पर इलाज, हालत स्थिर

-घायल घुमंतु पशु को भी भेजा अस्पताल

खबर तफ्तीश, रुद्रपुर।

 शुक्रवार की देर रात्रि सड़क हादसे में घायल दंपती को बचाने के लिए रुद्पुर पुलिस उस वक़्त देवदूत बनकर आई। जब घायल सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। फ़ौरन सीओ और कोतवाल ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही घायल घुमंतु पशु को भी अस्पताल पहुचाने की व्यवस्था कराई। फिलहाल दंपति की हालत स्थिर बनी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार सीओ विभव सैनी और कोतवाल संजय पाठक पुलिस टीम के साथ किच्छा हाइवे पर गश्त कर रहें थे कि वायरलेस पर दंपति के घायल पड़े होने की खबर मिली। फ़ौरन सीओ कोतवाल घटना स्थल पहुंचे और देखा कि बाइक सवार दंपती और घुमंतू पशु की घातक हुई थी और घायलों की हालत नाजुक थी। पूछताछ में पता चला कि घायल का नाम वीरेंद्र सिंह निवासी जगतपुरा हैं और वह अपनी पत्नी शीतल के साथ बाइक संख्या यूके06 बिजी 1796 से घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया ओर समय पर उपचार मिलने पर नई जिंदगी दी। वही घायल घुमंतु पशु के उपचार की भी समुचित व्यवस्था की।