2.187 किलो अफीम के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

– कीमत करीब 10 लाख रुपये,बाइक भी सीज
-एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज
खबर तफ्तीश,रूद्रपुर।
कोतवाली रुद्रपुर और एसओजी ने 2.187 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बगवाड़ा रोड स्थित रामनगर शिव मंदिर के पास चेकिंग के दौरान की।
एसएसपी ने बताया कि चेकिंग करते हुए बाइक संख्या (UK06 BM 9703) पर सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी के दौरान फिसलकर गिर गए और मौके पर ही पकड़ लिए गए।आरोपियों ने अपना नाम झनकार सिंह (निवासी बरेली और आकाश वर्मा, निवासी पीलीभीत के रूप में हुई। दोनों वर्तमान में ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर में रह रहे थे।
तलाशी के दौरान झनकार सिंह के पास से 1.079 किलोग्राम तथा आकाश वर्मा के पास से 1.108 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 1,100 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अफीम मुजफ्फर अंसारी नामक व्यक्ति से लेकर आए थे और आगे सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जांच कर रही है।
मामले में कोतवाली रुद्रपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।