पति की शर्मनाक हरकत,पत्नी को कर रहा है बदनाम

पति की शर्मनाक हरकत,पत्नी को कर रहा है बदनाम
-सोशल मीडिया पर डाल रहे है फोटो
-तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके के रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ही पति पर शर्मनाक हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोप था कि पति सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल कर बदनाम कर रहा है और मानसिक प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली इलाके के मुख्य बाजार की रहने वाली एक विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी सौरभ रस्तोगी के साथ हुई थी और तीन साल से अदालत में भरण पोषण का मुकदमा भी चल रहा है। आरोप था कि मानसिक यातनाएं देने के उद्देश्य से पति पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उसकी फोटो डालकर अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है और उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा हे। जिसके बाद से ही वह मानसिक अवसाद से गुजर रही है। आरोप था कि छह जुलाई की शाम सवा नौ बजे के करीब वह फोटोग्राफी की दुकान पर गई थी। जहां पति ने जानलेवा हमला कर दिया और उसने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *