Headlines

धार्मिक स्थलों से चढावा चोरी होने पर कांग्रेसियों ने रखा उपवास

-राष्ट्रपति को खत लिखकर निष्पक्ष जांच का उठाया मुद्दा

-बोले कांग्रेसी:-हिंदुओं की भावनाओं पर हुआ है कुठाराघात खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

अयोध्या का राम मंदिर हो या फिर उत्तराखंड केकेदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में चढावा चोरी होने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय उपवास रखकर अपना रोष जताया और आरएसएस और भाजपा पर मिलीभगत कर करोड़ों काचंदा चोरी करने का आरोप मढा। उन्होंने राष्ट्रपति को भी एक पत्र लिखा और प्रकरण कीनिष्पक्ष जांच कर स्वतंत्र जांच एजेंसी गठित करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आगाहकिया कि यदि जल्द ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई। तो कांग्रेस उग्र आंदोलनकरेगी। बुधवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर अध्यक्ष ममतारानी कार्यकर्ताओं के साथ रम्पुरा बस्ती स्थित शिव मंदिर 84 घंटा मंदिर प्रांगणमें पहुंची और केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय उपवासरखकर अपना आक्रोश जताया। उनका आरोप था कि अयोध्या का राम मंदिर और बाबा केदारनाथ औरबद्रीनाथ धाम उत्तराखंड की धार्मिक आस्था का प्रतीक है। ऐसे में इन धार्मिक स्थलोंसे चढ़ावा और सोना चोरी और हेरा फेरी का मामला सामने आया है। भाजपा और आरएसएसमिलकर हिंदुओं की आस्था पर खुलेआम डाका डाल रही है। जिस पर करोड़ों हिंदुओं की आस्थाजुडी। पूर्व विधायक ठुकराल ने राष्ट्रपति से चढावा चोरी प्रकरण में स्वतंत्र जांचऐसी से जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का मुद्दा उठाया। साथ हीआगाह किया कि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई। तो कांग्रेस हिंदुओं की धार्मिकआस्था पर कुठाराघात करने वालों के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर सियाराम कोली,आशीषश्रीवास्तव,दिनेश कोली, कुंवर पाल कोली,जमुना प्रसाद,रामसेवक, देव कोली, सीताराम, दयाराम,सोमपाल,राजूकोली, शिवनारायण,गब्बर सिंह, वरुण पाल, राम प्रकाश, हरीश कुमार, रामनारायण आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *