गैगरेप:-चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा
-13 साल की नाबालिग को बनाए रखा बंधक
-कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस के फूले हाथ-पांव
ख़बर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
राजस्थान की 13 वर्षीय नाबालिग के साथ 32 लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला अभी देशभर में ठंडा भी नहीं हुआ था कि कोतवाली ट्रांजिट कैंप में भी एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर गैंगरेप किए जाने की घिनौनी वारदात सामने आई है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और पुलिस ने चाचा-भतीजा सहित तीन संदिग्ध अभियुक्तों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दे कि कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके की रहने वाले एक महिला मंगलवार की देर शाम को कोत वाली पहुंची और पुलिस को बताया कि छह जुलाई की दोपहर बारह बजे उसकी 13 साल की बेटी अपने ही उम्र की सहेली के साथ लालपुर स्थित वाटर पार्क के लिए निकली थी और किच्छा हाईवे पर टुकटुक की प्रतीक्षा कर रही थी। तभी सहेली का एक दोस्त आता है और बहाना बनाकर उसकी बेटी को बाइक पर बैठा कर लालपुर स्थित एक होटल में ले जाता है। जहां नमन नाम के युवक और उसके चाचा ने बारी-बारी से गैंगरेप किया और नाबालिग को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। आरोप था कि थोड़ी ही देर बाद आरोपी युवक ने अपने दो से तीन दोस्तों को फोन कर बुलाया और फिर सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। सात जुलाई की सुबह ग्यारह बजे अभियुक्तों ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात करने के बाद उसे छोड़ दिया। जिसके बाद नाबालिग ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी थी। जिसे सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और फौरन मुकदमा दर्ज क र अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश तेज कर दी है।
————————
कोड
तो क्या सोची समझी थी साजिश
रुद्रपुर। शिकायती पत्र में यह भी आरोप है कि युवक उसकी सहेली का परिचित था और सहेली ने ही बाइक पर बैठने को कहा और आश्वासन दिया कि वह पीछे से ट़ुकटुक से आ रही है,जबकि युवक उसे वाटर पार्क छोड देगा। वहीं पीड़िता का आरोप था कि बातचीत के दौरान नमन नाम के युवक ने उसे बाइक रोककर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। उस वक्त युवक का चाचा भी साथ था। कोल्डड्रिक पीकर वह बेहोश हो चुकी थी और जब होश आया। तो टोल प्लाजा के समीप एक ओयो होटल के कमरे में थी। यह भी आरोप है कि होश से पहले चाचा-भतीजे ने रेप किया था और होश आने के बाद भी उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
———————–
कोड
दिन-रात बनाए रखा बंधक
रुद्रपुर। पीड़िता के इकबालिया बयान में कहा है कि दोपहर बारह बजे युवक ने उसे बाइक पर बैठा या और जब उसे होश आया। तो शायद दोपहर के ढाई से तीन बजे का वक्त होगा। दुष्कर्म करने के बाद चाचा-भतीजा कमरे में बैठे रहे और उसके मुंह बांधकर बिस्तर पर डाल दिया था। शाम के वक्त आरोपी युवक के दोस्त आए और फिर गैंगरेप हुआ। पूरे दिन और रात भर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने के बाद सात जुलाई की सुबह ग्यारह से साढ़े ग्यारह बजे के बीच अभियुक्तों ने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया था।
——————–
कोड
हर एंगल-हर बयान की होगी तस्दीक
रुद्रपुर। राजस्थान की घिनौनी वारदात के बाद थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस भी बेहद संजीदा है और ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहती। जिससे नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में चूक हो और खाकी पर जांच में लापरवाही का धब्बा लग सके। यहीं कारण है कि प्रकरण को लेकर एसएसपी भी बेहतर गंभीर है और पुलिस की तीन टीमों का गठन भी कर दिया है। जो तकनीकी,मैनुअली और पीडिता के इ कबालिया बयानों की तस्दीक करेगी और जैसे ही तफ्तीश पूर्ण होगी। वैसे ही अभियुक्तों की धरपकड़ के साथ ही कठोर कार्रवाई हो सकती है।
———————-
कोड
बोले सीओ:-अभियुक्तों पर होगी कठोर कार्रवाई
रुद्रपुर। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण को लेकर एसएसपी भी बेहद गंभीर है और पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी है। पीड़िता के बयान,घटनास्थल और गैंगरेप की पुष्टि के लिए मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस हर एंगल और बयान की तस्दीक कर रही है और गैंगरेप के अभियुक्त कौन है और कहां रहते है। उ
सकी भी जानकारी जुटा रही है। पीड़िता की सहेली से भी अपडेट लिया जा रहा है। जल्द ही पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।
———————-